फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 जिलों के कप्तान समेत 20 आईपीएस का तबादला; जानें किसे कहां भेजा गया

Wed, 07 Oct 2026 01:30 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें 10 जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं। नई तैनाती के बाद संबंधित जिलों में पुलिस प्रशासन की कमान बदलेगी। इससे पहले सितंबर में भी आईपीएस अधिकारियों की कई तबादला सूचियां जारी हुई थीं।
विज्ञापन
तबादला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने बुधवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए। इनमें 10 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। इसके अलावा एडीजी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बदलाव किया गया है। हाल में पदोन्नति पाने वाले तीन अधिकारियों को भी जिले की कमान सौंपी गई है।

विज्ञापन


1996 बैच के आईपीएस ए. सतीश गणेश को एडीजी यातायात एवं सड़क सुरक्षा के पद पर बनाए रखा गया है। उनसे एडीजी अपराध का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। अब यह जिम्मेदारी 1998 बैच के आईपीएस भगवान एस. श्रीवास्तव को दी गई है। 

वह एडीजी तकनीकी सेवाएं के साथ एडीजी अपराध का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। डॉ. यशवीर सिंह को जौनपुर का एसपी बनाया गया। कुंवर अनुपम सिंह जौनपुर एसपी से हटाकर एसपी पीएसी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात डीसीपी रवीना त्यागी को बाराबंकी का एसपी बनाया गया है। संजय कुमार को मुजफ्फरनगर के एसएसपी पद से हटाकर चौथी वाहिनी पीएसी प्रयागराज का सेनानायक बनाया गया है।
विज्ञापन


बलिया के एसपी ओमवीर सिंह को बस्ती जिले की जिम्मेदारी दी गई है। कुंवर ज्ञानञ्जय सिंह को हापुड़ से हटाकर प्रयागराज कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है। मऊ के एसपी कमलेश बहादुर को एसपी लोक शिकायत डीजीपी मुख्यालय भेजा गया है। 

गाजीपुर के एसपी ईरज राजा को बलिया का नया एसपी बनाया गया है। बाराबंकी के एसपी अर्पित विजयवर्गीय को लखनऊ कमिश्नरेट में डीसीपी और पीएसी प्रयागराज के सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्रा को मऊ का एसपी बनाया गया है। जालौन के एसपी विनय कुमार सिंह को गाजीपुर जिले की कमान सौंपी गई। वहीं बागपत के एसपी सूरज कुमार राय को मुजफ्फरनगर का एसएसपी बनाया गया है।

इसके अलावा चिराग जैन की तैनाती बरेली में एसपी नगर और मानुष पारीक को आजमगढ़ में एसपी नगर के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आलोक राज नारायण को पदोन्नति के बाद अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा बनाया गया है। पूर्णेन्दु सिंह को बागपत का एसपी, मधुवन कुमार सिंह को हापुड़ का एसपी और सुरेश चंद्र रावत को जालौन का एसपी बनाया गया है। पढ़िए पूरी लिस्ट...

Trending Videos

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें