फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav says the BJP has lost trust and its mass base; a new dawn of resurgence is approaching, and

यूपी: अखिलेश यादव बोले- भाजपा ने विश्वास और जनाधार खो दिया, पुनर्जागरण का नया सवेरा आ रहा, मिट जाएगा अंधेरा

Wed, 07 Oct 2026 07:13 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 07 Oct 2026 07:13 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जनाधार और विश्वास खोने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी में निर्णयों में किसी की सलाह नहीं ली जाती और कार्यकर्ता उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। अखिलेश ने भाजपा सरकार पर पीडीए के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सरकार की नीतियों पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav says the BJP has lost trust and its mass base; a new dawn of resurgence is approaching, and
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। -अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने अपना विश्वास और जनाधार पूरी तरह खो दिया है। जो लोग सच में अपने देश से प्यार करते हैं, अब उनकी वैमनस्यपूर्ण धर्मांधता की काली रात गुजर गई है। विवेकशील पुनर्जागरण का एक नया सवेरा उनके मानसिक-अंधकार को मिटा कर नई चेतना का नया प्रकाश ला रहा है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि अब तो भाजपा के लोग भी समझ गए हैं कि भाजपा किसी की सगी नहीं है। भाजपा में न सरकार का कोई मतलब है, न संगठन का। भाजपा एकाधिकारी मन और एकाकी मानसिकता से पूरी तरह ग्रसित है। इसमें किसी और के लिए कोई स्थान नहीं है। सच तो यह है कि जहां स्थान ही नहीं मिलेगा, वहां मान-सम्मान कैसे मिलेगा। भाजपा में न तो किसी मामले में किसी की सलाह ली जाती है और न ही किसी निर्णय में किसी को शामिल किया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपने ही दल में घोर उपेक्षित भाजपा के लोग अब एक-दूसरे से दुखी होकर कह रहे हैं कि भाजपा ने हमें बुरी तरह से निचोड़कर बर्बाद कर दिया है। वे कह रहे हैं कि अब हमारी तुलना पूरी तरह रस निकाले जा चुके गन्ने की उस खोई से भी नहीं की जा सकती है, जिसे देखकर हाथी भी मुंह मोड़ लेता है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि तमाम भाजपा के लोग ऐसे हैं, जो किसी भी घाट के नहीं रहे। हमें ऐसे बिन घाट के भाजपा वालों से बेहद सहानुभूति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

भाजपाराज में कम नहीं होने वाली पीडीए की तकलीफें 

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने चिरपरिचित धमकी भरे अंदाज में खुद स्वीकार कर लिया है कि उनके राज में पीडीए का उत्पीड़न रुकने वाला नहीं है। मतलब पीड़ित, दुखी व अपमानित और पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, आधी आबादी व आदिवासी के साथ भाजपा सरकार का अत्याचार और अन्याय और बढ़ने वाला है।

अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए को धमकी देती 5 सेकंड की यह स्वीकारोक्ति पीडीए का दमन करने वाले भाजपा नेताओं को पांच जन्मों तक सिर उठाकर आंख मिलाने लायक नहीं छोड़ेगी। मुख्यमंत्री को सोते-जागते हर समय पीडीए-ही-पीडीए दिखता है। हमारी सलाह तो यह है कि वो क्यों न108 मनकों की माला बनाकर पीडीए का जाप करें। उन्होंने कहा कि जनता चढ़ावा चोरों की बात सुनने के मूड में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed