फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फैजुल्लागंज में खुला महापौर का अस्थायी कैंप कार्यालय, सुनीं गईं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजुल्लागंज में खुला महापौर का अस्थायी कैंप कार्यालय, सुनीं गईं समस्याएं
विज्ञापन


राशन वितरण में लापरवाही पर महापौर ने जताया रोष

सफाई और दवा छिड़काव पर दिया जोर

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज में लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए महापौर का अस्थायी कैंप कार्यालय खोल दिया गया है। सोमवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने यहां पर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान नगर निगम के जोनल अधिकारी अजीत राय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


महापौर ने कहा कि बाढ़ के दौरान नाव से घर-घर जाकर लोगों तक मदद पहुंचाई गई। शासन की तरफ से सूखा राशन और नगर निगम की ओर से बना हुआ भोजन वितरित किया गया। अब पानी कम होने के बाद लोग अपने घरों को लौट रहे हैं इसलिए घरों और गलियों में सफाई और दवा के छिड़काव को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि संक्रमण और बीमारियों को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि भविष्य में बाढ़ से स्थायी राहत के लिए बांध परियोजना पर काम हो रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से इस परियोजना के लिए धनराशि आवंटित हो चुकी है। राशन वितरण को लेकर महापौर ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि सभी पात्र परिवारों को कोटेदार के माध्यम से राशन मिलना सुनिश्चित किया जाएगा। अगर कोई कोटेदार राशन देने में लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। महापौर कार्यालय के कर्मचारी अब रोजाना सुबह 11 बजे के बाद इसी अस्थायी कैंप में बैठकर लोगों की शिकायतें लेंगे। प्रभावित परिवारों को एक महीने तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा भी दी जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें