उत्तर प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार अब सड़क और कनेक्टिविटी से आगे बढ़कर औद्योगिक निवेश, एमएसएमई, लॉजिस्टिक्स और शहरी विकास तक पहुंच गया है। इसी बदलते विकास परिदृश्य और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा के लिए अमर उजाला नौ अक्तूबर को होटल ताजमहल में बिल्ड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉन्क्लेव एवं प्रॉपर्टी एक्स्पो का आयोजन कर रहा है।
कॉन्क्लेव में सरकार, प्रशासन और उद्योग जगत से जुड़े प्रमुख लोग प्रदेश के विकास के अगले चरण पर चर्चा करेंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी', सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री भूपेंद्र चौधरी और सीएम के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी सड़क, ग्रामीण कनेक्टिविटी, औद्योगिक निवेश, एमएसएमई समेत विकास के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखेंगे।
हमारे सहयोगी
- पावर्ड बायः अडानी
- को-पावर्ड बायः एफिल ग्रुप
- स्पेशल पार्टनरः गैलेंट टीएमटी एंड सीमेंट
- एसोसिएट पार्टनर्सः ओमैक्स, गौर संस, फिरोजबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण
- ड्रिवन बायः किआ
- डेवलपमेंट पार्टनरः यूपीसीडा
- ग्रीन एनर्जी पार्टनरः सोलर स्क्वायर
- बैंकिंग पार्टनर्सः स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- पार्टनर्सः श्री वृंदा, गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर, वेल्थ क्लीनिक, महिंद्रा, एल्डेको, टू विजरी रियलिटी, लखनऊ विकास प्राधिकरण, ऋषिता डेवलपर्स
- रेडियो पार्टनरः बिग एफएम 94.3