एनकेएफ नॉर्थ जोन कराटे चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले ग्लोबल विजडम नेशनल पब्लिक स्कूल
-चंडीगढ़ में हुई एनकेएफ नॉर्थ जोन कराटे चैंपियनशिप-2026 में दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
नैनाटिक्कर (सिरमौर)। ग्लोबल विजडम नेशनल पब्लिक स्कूल नैना टिक्कर के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित स्केटिंग रिंक में आयोजित एनकेएफ नॉर्थ जोन कराटे चैंपियनशिप-2026 में 12 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण और नौ कांस्य पदक अपने नाम किए।
गौरव, श्रेया और आरव ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं दिवाकर, अधव्य, विद्यांश, जागृत, मेहक, लावण्या, नव्या, अदिति और आद्विक ने कांस्य पदक हासिल किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव सेवल ने पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और कराटे प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।