फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर में 58 करोड़ के पीडीएनए फंड के आवंटन पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर लोक निर्माण विभाग मंडल में आपदा के बाद पुनर्निर्माण कार्यों के लिए मिले करीब 58 करोड़ रुपये के पोस्ट डिजास्टर नीड्स असेसमेंट (पीडीएनए) फंड के आवंटन को लेकर सवाल उठे हैं।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को शिकायत भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है।
रजत ठाकुर ने स्वीकृत विकास कार्यों की सूची, प्रत्येक कार्य के लिए निर्धारित राशि और टेंडर प्रक्रिया से संबंधित पूरा रिकॉर्ड सार्वजनिक करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी जांचने की मांग की है कि निविदाएं ऑनलाइन पोर्टल पर नियमानुसार प्रकाशित की गई थीं या नहीं और कार्यों के आवंटन में पारदर्शिता बरती गई या नहीं। उन्होंने प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृतियों, निविदा सूचनाओं और वर्क ऑर्डर से जुड़े दस्तावेजों की जांच करवाने की भी मांग की है।
रजत ठाकुर का कहना है कि आपदा के बाद पुनर्निर्माण के लिए मिली धनराशि का उपयोग निर्धारित प्राथमिकताओं और वास्तविक जरूरतों के अनुरूप किया जाना चाहिए।
उन्होंने मांग की कि यदि जांच में कोई अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
वहीं, धर्मपुर लोक निर्माण विभाग मंडल के अधिशासी अभियंता अंशुमन सोनी ने आरोपों को निराधार बताया।
उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें