गर्भगृह में एक साथ बैठ सकेंगे 100 श्रद्धालु
निर्माण पूरा होने के बाद गर्भगृह में एक समय में करीब 100 श्रद्धालु बैठकर माता के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर के तीनों गुंबदों का डिजाइन लोक निर्माण विभाग ने तैयार किया है। गुंबदों का फिनिशिंग कार्य अभी जारी है। गुंबदों पर कलश स्थापित किए जाएंगे। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का काम भी चल रहा है। इसके अलावा परिसर में रोशनी की नई व्यवस्था भी की जानी है। यज्ञशाला का निर्माण और माता की रसोई तैयार की जा चुकी है। हनुमान की मूर्ति के पास ग्रेनाइट लगाने का काम भी पूरा हो गया है।
श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के कायाकल्प की योजना तैयार है। गर्भगृह को सजाने के लिए दानी श्रद्धालु ने सोना और चांदी भेंट करने का प्रस्ताव रखा था। मंजूरी के बाद यह सामग्री दुबई से पहुंचेगी। गर्भगृह में वियतनाम से मंगवाया गया मार्बल लगाया जा रहा है। - मोहित रत्न, एसडीएम, धर्मशाला
छत से पानी के रिसाव की समस्या के कारण गुंबद का काम पूरा होने में रुकावट आई थी। अब निर्माण और सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। मार्च तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है। - यशपाल शर्मा, कनिष्ठ अभियंता, श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर न्यास
नवरात्र में आदि हिमानी चामुंडा में बनेगा लकड़ी का मंदिर
शरद नवरात्र में आदि हिमानी चामुंडा मंदिर में लकड़ी से निर्मित मंदिर स्थापित किया जाएगा। मंदिर के गर्भगृह का कार्य पूरा हो चुका है। अब पॉलिश और धरातल तल का कार्य किया जाना है। - राकेश कुमार, श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के मंदिर अधिकारी