पुरानी पेंशन योजना लागू की: सीएम
उन्होंने कहा कि सरकार के तीन बजटों के आकलन से प्रदेश की अपनी आय में करीब चार हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी सामने आई है। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना लागू की। इसके चलते केंद्र ने 1,600 करोड़ रुपये की राशि काटी। पहले प्रदेश को 77 वर्षों तक हर साल आठ हजार करोड़ रुपये आरडीजी के रूप में मिलते रहे, लेकिन अब यह राशि भी रोक दी गई है। इसके बावजूद चार साल के कार्यकाल में सरकार ने आर्थिक चुनौतियों का सामना किया है। अब प्रदेश में वेतन और पेंशन को लेकर संकट नहीं है। हिमाचल आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
सुजानपुर या बड़ू में हो सकता है चार साल का समारोह
11 दिसंबर को सरकार के चार साल पूरे होने पर प्रस्तावित समारोह के आयोजन स्थल को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सुजानपुर या बड़ू मैदान में कार्यक्रम करवाने पर विचार किया जा रहा है। पहले सुजानपुर में आयोजन की घोषणा हुई थी, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं से मिली रिपोर्ट के बाद स्थल पर दोबारा मंथन हो रहा है। पुलिस लाइन का मैदान छोटा है। पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं को ध्यान में रखकर स्थान तय किया जाएगा।