फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपी सिंह: 'जिंदगी का सबसे बड़ा अध्याय खत्म..', निर्देशक के निधन से टूटे एसीपी प्रद्युमन; बताया कैसा था रिश्ता

Wed, 28 Oct 2026 04:46 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • दिग्गज निर्माता-निर्देशक बीपी सिंह का 27 अक्तूबर को निधन हो गया। 
  • दिल का दौरा पड़ने से उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 
  • 'सीआईडी' में एसीपी प्रद्युमन का किरदार निभाने वाले अभिनेता शिवाजी साटम ने बीपी सिंह को याद कर भावुक बयान दिया है। 
विज्ञापन
शिवाजी साटम और बीपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी के मशहूर धारावाहिक 'आहट' और 'सीआईडी' बनाने वाले फिल्ममेकर और बीपी सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके जाने से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 'सीआईडी' में एसीपी प्रद्युमन का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता शिवाजी साटम ने भी बीपी सिंह को याद किया। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 
विज्ञापन


मेरे जीवन का सबसे बड़ा अध्याय आज खत्म हो गया
बीपी सिंह को याद करते हुए शिवाजी ने वैरायटी इंडिया से बातचीत में कहा, 'मेरे जीवन का सबसे बड़ा अध्याय आज खत्म हो गया है। वह एक महान इंसान और बहुत अच्छे दोस्त थे। मैंने उनसे सब कुछ सीखा। मैं थिएटर से आया था। मुझे मंच पर अभिनय करना आता था। लेकिन बीपी सिंह ने मुझे सिखाया कि कैमरे के सामने कैसे अभिनय करना है और जरूरत पड़ने पर अपने अभिनय को बड़ा और प्रभावशाली कैसे बनाना है। वह एक शानदार शिक्षक थे। वह मेरी जिंदगी के हर दौर में मेरे साथ थे। हमारे रिश्ते को किसी एक चीज तक सीमित नहीं किया जा सकता।'
Trending Videos

बीपी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बीपी सिंह के काम के प्रति समर्पण को किया याद
शिवाजी साटम ने बीपी सिंह के काम के प्रति उनके समर्पण के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि दिल की सर्जरी के महज तीन महीने बाद ही बीपी सिंह सेट पर लौट आए थे।

शिवाजी के मुताबिक, सर्जरी के तीन महीने बाद बीपी सिंह अपने शो के एक पीछा करने वाले सीन को फिल्माने के लिए कैमरा लेकर जंगल में दौड़ पड़े थे। इससे उनके काम के प्रति लगाव का पता चलता है।

अभिनेता ने यह भी बताया कि एक और सर्जरी के बाद बीपी सिंह ने 111 मिनट का एक एपिसोड बिना किसी कट के एक ही बार में शूट किया था। उनके मुताबिक, यह काम के प्रति बीपी सिंह की लगन और मेहनत को दिखाता है।

बीपी सिंह और शिवाजी साटम - फोटो : सोशल मीडिया
बीपी सिंह को मिलना चाहिए था पद्म श्री- शिवाजी साटम
बातचीत के दौरान शिवाजी साटम ने भारतीय टेलीविजन में बीपी सिंह के योगदान पर भी अपनी बात रखी। शिवाजी ने कहा, 'उन जैसे इंसान को पद्म श्री मिलना चाहिए। लेकिन उन्हें इसकी कभी परवाह नहीं थी। वह कहते थे, 'छोड़ो, इससे क्या फर्क पड़ने वाला है? हमारे दर्शक तो हमारे साथ हैं, है ना?'
विज्ञापन

सीआईडी शो - फोटो : इंस्टाग्राम

दो दशक तक चला था 'सीआईडी'

  • बीपी सिंह ने भारतीय टेलीविजन का सबसे लंबे समय तक चलने वाला क्राइम शो 'सीआईडी' बनाया।
  • यह शो साल 1998 में शुरू हुआ और दो दशकों तक चला।
  • उन्होंने इस शो के सिर्फ निर्माण और निर्देशन की ही जिम्मेदारी नहीं निभाई थी, बल्कि समय-समय पर डीसीपी शमशेर सिंह चित्रोले का किरदार भी निभाया।
  • साल 2010 में उनके शो की ओर से 'सीआईडी गैलेंट्री अवॉर्ड्स' की शुरुआत भी की गई थी।

ये भी पढ़ें- बीपी सिंह का अंतिम संस्कार: निर्देशक को अंतिम विदाई देने पहुंची 'सीआईडी' की टीम, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें