फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जया बच्चन: क्यों चर्चा में आया अभिनेत्री का वीडियो? गुलजार के साथ दिखीं अमिताभ की पत्नी; यूजर्स ने किए कमेंट

Sun, 04 Oct 2026 06:14 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jaya Bachchan: जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें अभिनेत्री गुलजार के साथ हैं। दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसने फैंस का ध्यान खींचा है।
 
विज्ञापन
जया बच्चन, गुलजार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर जया बच्चन का एक वीडियो फैंस का ध्यान खींच रहा है। यह वीडियो एक किताब के लॉन्च इवेंट का है। वीडियो में वह गुलजार के साथ हंसी-मजाक करती दिख रही हैं। फैंस का कहना है कि पब्लिक में जया इतना खुशमिजाज कम ही होती हैं। इस इवेंट में अमिताभ बच्चन भी मौजूद थे और वहां इस कपल की गुलजार से मुलाकात हुई।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में अमिताभ अपनी पत्नी जया को स्टेज तक जाने वाली सीढ़ियों पर चढ़ने में मदद करते हुए दिख रहे हैं। जब वह गुलजार के पास पहुंचती हैं, तो गीतकार गुलजार उनके कंधे पर हाथ रखते हैं। इस दौरान दोनों के बीच कुछ बातचीत होती है। गुलजार की बात सुनकर जया मुस्कुराती हैं और फिर खिलखिलाकर हंस पड़ती हैं। इस पल ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींचा है।

अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, गुलजार - फोटो : सोशल मीडिया
जया की हंसी पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
जया की हंसी पर फैंस ने प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने कहा कि वह अभिनेत्री का ऐसा रूप देख रहे हैं जो बहुत कम देखने को मिलता है। एक यूजर ने लिखा, 'मुस्कुराती रहिए। मुस्कान आप पर अच्छी लगती है। गुलजार की 'गुड्डी'। मुस्कान तो हर किसी पर अच्छी लगती है।' एक और यूजर ने कमेंट किया, 'मैंने उन्हें पहली बार हंसते हुए देखा है।' एक और यूजर ने लिखा 'अरे, जया जी भी हंसती हैं।' एक फैन ने उनके लुक की तारीफ करते हुए कहा, 'मेरी ऑल-टाइम फेवरेट, जया जी जो बिना ज्यादा मेकअप के भी ग्रेसफुली उम्र के साथ और भी खूबसूरत लग रही हैं।' एक यूजर ने लिखा 'वाह, वो एक बार मुस्कुरा तो रही हैं।'

संजय दत्त: अभिनेता के किस बयान पर छिड़ा विवाद? यूजर्स ने की जमकर आलोचना; पुराने केस को किया याद

विज्ञापन

गुड्डी में जया बच्चन - फोटो : आईएमडीबी
कैसा है जया और गुलजार का रिश्ता?
  • बता दें कि जया और गुलजार का साथ बहुत पुराना है। 
  • दोनों ने 1971 की फिल्म 'गुड्डी' में साथ काम किया था, जिसमें जया ने अपने शुरुआती दौर के सबसे यादगार किरदारों में से एक निभाया था।
  • गुलजार का अमिताभ के साथ भी लंबे समय से पेशेवर रिश्ता रहा है और उन्होंने कई फिल्मों में साथ काम किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें