फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका को लगा झटका: चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए बार्टमैन, किसे मिला मौका?

Sun, 13 Sep 2026 03:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग

सार

दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। इससे पहले ही टीम को झटका लगा है क्योंकि तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन चोटिल होकर इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने उनकी जगह रिप्लेसमेंट का एलान भी कर दिया है।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका को झटका लगा है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन बाएं हैमस्ट्रिंग चोट के कारण 24 सितंबर से डरबन में शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को बताया कि डुआन यानसेन को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। वह 19 सितंबर को डरबन में टीम और अपने भाई मार्को के साथ जुड़ेंगे।
विज्ञापन

रबाडा भी हो चुके हैं बाहर
बार्टमैन सीरीज से बाहर होने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले कगिसो रबाडा भी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। हालांकि, रबाडा के टेस्ट सीरीज में खेलने या न खेलने पर अभी फैसला नहीं हुआ है। दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पिछले सप्ताह 16 सदस्यीय टीम का एलान टेम्बा बावुमा की कप्तानी में किया था। इस टीम में डेविड मिलर और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक भी शामिल हैं। 

गेराल्ड कोएट्जे की भी वापसी हुई थी, जिन्होंने आखिरी बार वनडे विश्व कप 2023 में खेला था। वह रबाडा की जगह लेंगे। हालांकि, रबाडा की कमी पूरी करना दक्षिण अफ्रीका की टीम में किसी भी खिलाड़ी के लिए मुश्किल काम है।  इस बीच, मध्यक्रम के विस्फोटक बल्लेबाज और हाल ही में नामीबिया के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले डेवाल्ड ब्रेविस टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह टेस्ट सीजन की तैयारी करेंगे, जिसमें वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलेंगे और एडेन मार्करम दूसरे और तीसरे वनडे के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका वनडे टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), डुआन यानसेन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, गेराल्ड कोएट्जे, क्विंटन डिकॉक, टोनी डी जोरजी, ब्योर्न फोर्टुइन, मार्को यानसेन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, रेयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें