फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फटा फोल्डर, हाथ में CV और आंखों में सपने, नौकरी की तलाश में 57 की महिला का जज्बा देख भावुक हुए लोग

Sun, 13 Sep 2026 03:03 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक 57 वर्षीय महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह फटे हुए पुराने फोल्डर का इस्तेमाल करके अपना सीवी तैयार करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
फटे फोल्डर से CV बनाती महिला - फोटो : @nikum_diaries
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फटे फोल्डर से CV बनाती 57 वर्षीय महिला का वायरल वीडियो:  57 साल की उम्र में नई शुरुआत करना आसान नहीं होता, लेकिन एक महिला ने अपने जज्बे से साबित कर दिया कि सपनों की कोई उम्र नहीं होती। उम्र के इस पड़ाव पर भी वह अपने लिए नए अवसर तलाश रही है और नौकरी पाने की उम्मीद के साथ लगातार कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन




सोशल मीडिया वायरल वीडियो 
वीडियो में 57 वर्षीय महिला एक पुरानी और फटी हुई फाइल में अपने काम से जुड़े प्रिंटआउट को व्यवस्थित करती नजर आ रही हैं। जब उनकी बेटी ने उनसे पूछा कि वह क्या कर रही हैं, तो महिला ने मुस्कुराते हुए बताया कि वह अपना सीवी तैयार कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह वही पुरानी फाइल है, जिसे उन्होंने कभी फेंक दिया था, लेकिन अब उसे दोबारा इस्तेमाल करने का फैसला किया है।

 

देखें वीडियो-



फटी फाइल में सहेजे सपने और कामयाबी के सबूत
महिला ने अपने यूट्यूब से जुड़े काम के प्रिंटआउट भी फाइल में संभालकर रखे थे। इनमें उनकी पहली कोलैबोरेशन और पहला व्लॉग भी शामिल था। बेटी ने उत्साह के साथ मां से उनका सीवी दिखाने को कहा, तो उन्होंने गर्व से अपने काम की ओर इशारा किया। जब बेटी की नजर फटी हुई फाइल पर पड़ी, तो उसने मां के लिए नई फाइल लाने की पेशकश की। हालांकि, महिला ने इसे मना कर दिया। उन्होंने सहजता से कहा कि पुरानी फाइल ही काम आ जाएगी और उसी में सीवी तैयार करती रहीं। इस दौरान उन्होंने अपने काम से जुड़ी उपलब्धियों और अब तक मिली सफलता का भी जिक्र किया।

 

 

वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

विज्ञापन

फटे फोल्डर से CV बनाती 57 वर्षीय महिला के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। वीडियो को अबतक कई हजारों व्यूज और सैकड़ों लाइक मिल चुके हैं, तो वहीं वीडियो देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- इसने मेरा दिन बना दिया। दूसरे शख्स ने कहा-  आपकी मां का 57 साल की उम्र में अपना रिज्यूमे बनाना इस बात का एक खूबसूरत उदाहरण है कि, सपनों की कोई उम्र नहीं होती। 



वायरल वीडियो: फुटपाथ पर सजा नन्हा सा पंडाल, गरीबी के बीच बच्चे की बप्पा के प्रति भक्ति ने छू लिया लोगों का दिल


कनाडा की महिला ने भेजी आर्थिक मदद, बच्चे ने दोस्तों के साथ बांटकर मनाई खुशी, दरियादिली ने जीता दिल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें