फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prince Harry says he wants to work out relationship with brother and father

ब्रिटेन: पिता किंग चार्ल्स तृतीय और भाई प्रिंस विलियम से संबंध सुधारना चाहते हैं प्रिंस हैरी? किया खुलासा

Wed, 21 Oct 2026 02:15 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिलान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिलान Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 21 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Prince Harry says he wants to work out relationship with brother and father
प्रिंस हैरी - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
प्रिंस हैरी ने अपने पिता किंग चार्ल्स तृतीय और भाई प्रिंस विलियम के साथ मतभेद सुधारने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि दुनिया में पहले से ही बहुत सी परेशानियां हैं। ऐसे में परिवार के साथ मतभेद बनाए रखने के बजाय सुलह करना ज्यादा जरूरी है। हैरी ने यह बात जीक्यू पत्रिका को दिए एक साक्षात्कार में कही।
विज्ञापन


यह साक्षात्कार सितंबर के आखिर में न्यूयॉर्क में रिकॉर्ड किया गया था। इसे मंगलवार को प्रकाशित किया गया। हैरी से पूछा गया कि क्या उन्हें अपने पिता और भाई के साथ अपने जटिल रिश्तों को लेकर दुख होता है। उन्होंने जवाब दिया, 'हां, बिल्कुल'। उन्होंने कहा कि लोग उनसे अक्सर इस बारे में पूछते हैं। इसकी वजह यह है कि यह ऐसा मुद्दा है, जिससे बहुत से लोग खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
विज्ञापन


हैरी ने कहा, कुछ लोग नहीं चाहते कि रिश्ते सुधरें, लेकिन मैं चाहता हूं कि ऐसा हो। उन्होंने आगे कहा, बेशक, मैं ऐसा चाहता हूं... दुनिया में जो कुछ भी हो रहा है, उसे देखते हुए सबसे जरूरी बात सुलह करना है। यही मुख्य बात है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरी, उनकी पत्नी मेगन और उनके दो बच्चे अगस्त के आखिर में ब्रिटेन लौट आए थे। शाही परिवार के कामकाजी सदस्यों की अपनी भूमिकाएं छोड़ने और कैलिफोर्निया जाने के उनके फैसले को छह साल हो चुके हैं। इस फैसले के बाद शाही परिवार के सदस्यों के बीच दूरियां बढ़ गई थीं।

इस दंपती ने कई साक्षात्कारों में शाही परिवार की आलोचना की थी। उन्होंने परिवार के एक ऐसे सदस्य पर नस्लवाद का आरोप लगाया था, जिसका नाम नहीं बताया गया था। उन्होंने महल के कर्मचारियों पर भी मेगन के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया था।

हैरी ब्रिटेन के सिंहासन के उत्तराधिकार की कतार में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने पिछले साल कहा था कि वह अपने परिवार के साथ सुलह करना चाहते हैं। वह अपने पिता के साथ अधिक समय भी बिताना चाहते हैं। किंग चार्ल्स तृतीय का कैंसर के एक ऐसे प्रकार का इलाज चल रहा है, जिसके बारे में सार्वजनिक रूप से जानकारी नहीं दी गई है।

जब हैरी से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि वह परिवार के बीच आई दरार को भर सकते हैं, तो उन्होंने जीक्यू से कहा, 'देखिए, घाव हमेशा बने रहते हैं'। हालांकि, उन्होंने कहा कि अतीत को पीछे छोड़ना ऐसी बात है, जिसके लिए वह हर किसी को प्रोत्साहित करेंगे।


उन्होंने आगे कहा, मेरे हिसाब से दुनिया में पहले से ही काफी विवाद हैं। लोगों की जिंदगी में भी बहुत सी परेशानियां हैं। ऐसे में परिवार के साथ मतभेदों को बनाए रखने का कोई मतलब नहीं है। बाद में हैरी के एक प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि उनके बयान में इस्तेमाल किए गए शब्द 'कुछ लोग' का उद्देश्य उनके भाई या परिवार के किसी अन्य सदस्य पर बिल्कुल भी निशाना साधना नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed