फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Flydubai Tel Aviv-Bound Flight Signals Emergency, Expected to Land in Saudi Arabia Updates Hindi

उड़ते विमान में भिड़े पायलट: गुस्से में कुछ ऐसा कर दिया कि दो देशों में मच गया हड़कंप, 180 इस्राइली थे सवार

Wed, 30 Sep 2026 12:29 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 30 Sep 2026 12:29 PM IST
सार

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट रास्ते से भटककर सऊदी अरब पहुंची। विमान में करीब 180 इस्राइली यात्री सवार थे। पायलटों के बीच झगड़े के बाद सुरक्षा घटना की आशंका जताई गई। आखिर फ्लाइट का रास्ता क्यों बदला? आइए, जानते हैं...

विज्ञापन
Flydubai Tel Aviv-Bound Flight Signals Emergency, Expected to Land in Saudi Arabia Updates Hindi
तेल अवीव जा रही फ्लाइट रास्ते से भटकी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट बुधवार सुबह अचानक अपने निर्धारित रास्ते से भटक गई। विमान में करीब 180 इस्राइली यात्रियों के सवार होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद विमान में सुरक्षा संबंधी आशंका पैदा हो गई और हाईजैक की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई गई।

विज्ञापन


पायलटों के बीच विवाद के बाद पैदा हुई स्थिति
रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में मौजूद दोनों पायलटों के बीच झगड़ा हो गया था। इसी दौरान विमान का रास्ता बदल गया और वह अपने निर्धारित गंतव्य तेल अवीव की ओर जाने के बजाय सऊदी अरब की तरफ बढ़ गया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद विमान की स्थिति को लेकर सुरक्षा एजेंसियों में चिंता बढ़ गई। शुरुआती जानकारी में इसे संभावित सुरक्षा घटना के तौर पर देखा गया।
विज्ञापन


सऊदी अरब में विमान ने की लैंडिंग
उड्डयन प्राधिकरण के एक अधिकारी के मुताबिक, विमान को सऊदी अरब में उतारा गया। अधिकारी ने कहा कि विमान के सुरक्षित रूप से उतरने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उड़ान के दौरान वास्तव में क्या हुआ था। अधिकारी के अनुसार, जब तक विमान लैंड नहीं करता, तब तक घटना की पूरी तस्वीर के बारे में 100 प्रतिशत निश्चित तौर पर कुछ कहना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 180 इस्राइली यात्री थे सवार
फ्लाईदुबई की यह उड़ान बुधवार सुबह दुबई से तेल अवीव के लिए रवाना हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में करीब 180 इस्राइली यात्री सवार थे। अचानक विमान के रास्ते से भटकने की खबर के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठे। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के आधार पर घटना की वजह पायलटों के बीच हुआ विवाद बताई जा रही है। हालांकि, विमान के सऊदी अरब में उतरने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।


हाईजैक की आशंका से बढ़ी चिंता
विमान के निर्धारित मार्ग से हटने और आपात स्थिति की सूचना के बाद हाईजैक की आशंका को लेकर भी हड़कंप मचा। हालांकि, उपलब्ध जानकारी में विमान के वास्तव में हाईजैक होने की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि विमान के रास्ते से भटकने की सही वजह क्या थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed