फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Congo Boat Accident: Several Dead, Many Missing After Vessel Capsizes in Lake Kivu Updates Hindi

कांगो में बड़ा नाव हादसा: लेक किवु में 50 से ज्यादा लोगों को ले जा रही नाव पलटी, 12 की मौत; कई लापता

Sun, 27 Sep 2026 03:28 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बुकावु (कांगो)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बुकावु (कांगो) Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 27 Sep 2026 03:28 PM IST
सार

पूर्वी कांगो की लेक किवु में 50 से अधिक लोगों को ले जा रही एक नाव पलट गई। हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग लापता हैं। करीब 15 लोगों को बचाया गया है।

विज्ञापन
Congo Boat Accident: Several Dead, Many Missing After Vessel Capsizes in Lake Kivu Updates Hindi
नाव पलटी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : डेमो पिक

विस्तार

पूर्वी कांगो की किवु झील में शनिवार रात एक नाव पलटने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसा दक्षिण किवु प्रांत के इदज्वी द्वीप के पास हुआ। नाव में 50 से अधिक लोग सवार थे। किसेके गांव के प्रमुख फेलिक्स हबिरागी ने बताया कि हादसे के बाद करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, नाव पलटने की असली वजह अभी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन


मछली कारोबारियों और सामान को लेकर जा रही थी नाव
स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, नाव इदज्वी द्वीप के ब्विना इलाके से बोझा की ओर जा रही थी। इसमें मछली कारोबारी और बड़ी मात्रा में सामान भी लदा हुआ था। हादसे के बाद सामने आए कुछ वीडियो में स्थानीय ग्रामीणों और अन्य यात्रियों को झील से शव बाहर निकालते हुए देखा गया। राहत और बचाव अभियान के बीच लापता लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


'शाम को ही हुई थी दोस्त से बात'
इदज्वी के रहने वाले क्रिश्चियन अमिनी नदाहिरा ने बताया कि हादसे में उन्होंने अपने एक दोस्त को खो दिया। उन्होंने कहा कि नाव पर सवार होने से पहले शाम को ही उनकी दोस्त से बातचीत हुई थी। उन्होंने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस हादसे से उसके परिवार और उनके लिए बहुत दुखद स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांगो में आम हैं नाव हादसे
कांगो में नाव दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। देश में 10 करोड़ से अधिक आबादी के लिए नदियां और झीलें परिवहन का प्रमुख साधन हैं। कई बार नावों में क्षमता से अधिक यात्रियों और सामान को ले जाया जाता है। इदज्वी में नागरिक समाज से जुड़े डोरसेल बागाजाने ने बताया कि प्रशासन ने यात्रियों के लिए लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य करने की दिशा में कदम उठाए हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग अब भी बिना लाइफ जैकेट के नावों में सफर करते हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा नियम लागू किए जाने के बावजूद उनका पालन पूरी तरह नहीं हो रहा है, जिससे ऐसे हादसों में जान का जोखिम बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed