Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
Srinagar: 12th day of the women's indefinite sit-in; 'Bharat Samvaidhanik Adhikar Sanrakshan Manch' extends support.
{"_id":"6aad7173b381efdd5403c8ba","slug":"video-srinagar-12th-day-of-the-womens-indefinite-sit-in-bharat-samvaidhanik-adhikar-sanrakshan-manch-extends-support-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: महिलाओं के अनिश्चितकालीन धरने का 12वां दिन, भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: महिलाओं के अनिश्चितकालीन धरने का 12वां दिन, भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच ने दिया समर्थन
श्रीनगर। जल विद्युत परियोजना कंपनी के मुख्य गेट के बाहर परियोजना प्रभावित महिलाओं की ओर से चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने के 12वें दिन भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच ने आंदोलनकारी महिलाओं को समर्थन दिया। मंच के संयोजक दौलत कुवॅर और जिला अध्यक्ष पौड़ी गढ़वाल कपूर आर्य धरना स्थल पर पहुंचे।
दौलत कुवॅर ने कहा कि पिछले 12 दिनों से महिलाएं कंपनी के मुख्य गेट के बाहर झाड़ियों के बीच धरने पर बैठी हैं। इसके बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से उनकी सुध नहीं ली जा रही है। कहा कि आंदोलनकारियों की मांगों का समाधान संवाद तथा संवैधानिक एवं कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर सुनीता पांडे, संरक्षक कुमारी सरस्वती, बिमला, सचिव गीता देवी, आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।