{"_id":"6ae18f4f81eb72cfac03d411","slug":"video-keep-environmental-conservation-mind-during-festivals-not-use-single-use-polythene-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर पर्यावरण संरक्षण का रखें ख्याल सिंगल यूज पॉलिथीन का ना करें इस्तेमाल; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों पर पर्यावरण संरक्षण का रखें ख्याल सिंगल यूज पॉलिथीन का ना करें इस्तेमाल; VIDEO
त्योहारों पर पर्यावरण संरक्षण अपनाने और सिंगल-यूज़ प्लास्टिक (पॉलिथीन) का उपयोग न करने का संदेश देकर नमामि गंगे द्वारा बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्रों में कपड़े के थैले का वितरण किया गया।अभियान का उद्देश्य काशी विश्वनाथ धाम को पॉलिथीन मुक्त और गंगा को प्रदूषण मुक्त रखना तथा श्रद्धालुओं को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर द्वारा पर्यावरण संरक्षण के खातिर लोगों को प्लास्टिक की बोतलों, थैलियों या बर्तनों के बजाय कपड़े के थैले, जूट के बैग, बांस की डलिया और स्टील के बर्तनों का उपयोग करने की अपील की गई है। त्योहार के अवसर पर धार्मिक और प्राकृतिक जुड़ाव का संदेश दिया कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करना ही सच्ची पूजा है। नमामि गंगे के स्वयंसेवी सदस्यों ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर धाम परिसर में स्वच्छता के लिए जन जागरण किया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि बाबा विश्वनाथ हम सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं। जनसामान्य का समग्र योगदान गंगा सहित उनकी सहायक नदियों की स्वच्छता हेतु मील का पत्थर साबित होगा। सिंगल यूज पॉलिथीन का उपयोग न करके हम पर्यावरण के सहयोगी बन सकते हैं। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में आयोजित इस कार्यक्रम ने स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति एक नई जागरूकता का संचार किया, जो निश्चित रूप से समाज के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। सभी को मिलकर इस दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है ताकि हम अपने पर्यावरण को सुरक्षित रख सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।