{"_id":"6a9e4d106f27b55ea70d3e6d","slug":"video-saltanapara-ma-bharabharakara-gara-kacaca-makana-ka-madara-malb-ma-thabkara-mahal-ka-mata-bta-ghayal-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में भरभराकर गिरी कच्चे मकान की मुंडेर, मलबे में दबकर महिला की मौत; बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में भरभराकर गिरी कच्चे मकान की मुंडेर, मलबे में दबकर महिला की मौत; बेटा घायल
यूपी के सुल्तानपुर में रविवार देर रात जर्जर खपरैलनुमा कच्चे मकान की मुंडेर भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। जबकि, सात वर्षीय बेटे को भी चोट आई है। साथ में सो रहा चार वर्षीय बेटा बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सोमवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के कोची गांव की है। गांव निवासी राम किशोर मिश्रा के बेटे अतुल कुमार मिश्रा की पत्नी प्रतिभा (29) रविवार रात अपने दो बेटों आयुष (7) और अयांश (4) के साथ कच्चे मकान में सो रही थी। अतुल मुंबई में दिहाड़ी मजदूरी करता है। रात करीब 12 बजे अचानक कच्चे मकान की मुंडेर भरभराकर गिर गई। मलबे में प्रतिभा उसके दोनों बेटे दब गए। मलबे से किसी तरह बाहर निकला अयांश बरामदे में सो रहे अपने बाबा राम किशोर के पास पहुंचा।
उसने घबराते हुए कहा, "चलो बाबा, घर गिर गया... मम्मी और भैया दब गए हैं।" मासूम की आवाज सुनकर राम किशोर और उनकी पत्नी घर के भीतर पहुंचे। शोर सुनकर पड़ोसी और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर मां-बेटे को बाहर निकाला। परिजन गंभीर रूप से घायल प्रतिभा को विरसिंहपुर स्थित सौ शैय्या अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आयुष को भी उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत ठीक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।