फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Discipline on display to the beat of the band; Kalan and GGIC win titles

Sultanpur News: बैंड की धुन पर दिखा अनुशासन, कलान और जीजीआईसी ने जीते खिताब

Wed, 09 Sep 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 09 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Discipline on display to the beat of the band; Kalan and GGIC win titles
सुल्तानपुर। पीएम श्री केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को आयोजित जनपदीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता में बालक वर्ग में श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान और बालिका वर्ग में मेजबान विद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट के साथ बैंड की शानदार प्रस्तुतियां देकर प्रतिभा और अनुशासन का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्या पल्लवी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रतिभागियों ने अनुशासित मार्चपास्ट करते हुए बैंड की प्रस्तुतियां दीं। निर्णायक मंडल में शामिल रीना केसरवानी, गंगा प्रसाद और लाल चंद यादव ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का बारीकी से मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्यप्रकाश सिंह और सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटाशंकर यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। समग्र शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक अखिलेश पांडेय, नोडल सुनील कुमार सिंह और सह नोडल सुमन ने आयोजन में सहयोग किया। इस अवसर पर डॉ. दीपा द्विवेदी, मंजरी यादव, पुष्पलता, अंजना सिंह, बबिता जैन, प्रिया त्रिपाठी, रचना, तृप्ति द्विवेदी और खुशबू मौर्या मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed