{"_id":"6ae2108d24263130b600f4ce","slug":"video-protest-at-ghantaghar-against-the-assault-on-an-elderly-couple-demand-for-an-impartial-investigation-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग दंपती की पिटाई के विरोध में घंटाघर पर धरना, निष्पक्ष जांच की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बुजुर्ग दंपती की पिटाई के विरोध में घंटाघर पर धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
नीरज नरवरिया
Updated Wed, 28 Oct 2026 08:41 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बुजुर्ग दंपती और उनके नेत्रहीन बेटे के साथ मारपीट और झोपड़ी तोड़ने के मामले में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के साथ घंटाघर पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच, पीड़ित परिवार की सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की मांग की। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन का समापन एसडीएम सदर हेमंत पटेल और सीओ सदर अजय कुमार के आश्वासन के बाद हुआ।
शहर के मोहल्ला रावतयाना निवासी बुजुर्ग लखन और उनके परिवार के साथ 24 अक्तूबर की रात मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। आरोप है कि मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने झोपड़ी भी तोड़ दी थी। मामले में कोतवाली पुलिस ने दो नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग
मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ घंटाघर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए मांग की कि दर्ज मामले की समयबद्ध और निष्पक्ष जांच की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शन के कारण घंटाघर से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे।
सूचना मिलने पर एसडीएम सदर हेमंत पटेल और सीओ सदर अजय कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब दो घंटे में धरना समाप्त हो गया।
इस दौरान विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में विहिप के संगठन मंत्री अमन, जिला उपाध्यक्ष भरत रिछारिया, बृजेंद्र सिंह गौर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।