{"_id":"6ae21d23850f306c1d08651d","slug":"traffic-around-jln-stadium-to-be-diverted-for-diljits-concert-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-161209-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिलजीत के कॉन्सर्ट को लेकर जेएलएन स्टेडियम के आसपास बदलेगा ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिलजीत के कॉन्सर्ट को लेकर जेएलएन स्टेडियम के आसपास बदलेगा ट्रैफिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्तूबर को पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट होगा। कार्यक्रम दोपहर एक बजे से मध्यरात्रि तक चलेगा। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने स्टेडियम और आसपास के इलाकों के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान 11 से अधिक सड़कें प्रभावित रहेंगी और जरूरत के अनुसार वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
11 जगहों पर बनेगा डायवर्जन पॉइंट : बिश्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, लाला लाजपत राय मार्ग, आर्च बिशप मार्ग, फोर्थ एवेन्यू रोड, फिफ्थ एवेन्यू रोड, बारापुल्ला फ्लाईओवर और जेएलएम स्टेडियम के आसपास की आंतरिक सड़कें प्रभावित रहेंगी। लोधी रोड-दयाल सिंह कॉलेज रोड, लाला लाजपत राय मार्ग-जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मार्ग और बिश्म पितामह मार्ग समेत आठ स्थानों पर डायवर्जन पॉइंट बनाए गए हैं।
मेट्रो के इन गेटों से जा सकेंगे स्टेडियम :
ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों को निजी वाहन से स्टेडियम आने से बचने की सलाह दी है। आयोजन स्थल पर आम दर्शकों के लिए पार्किंग उपलब्ध नहीं होगी। दर्शकों को मेट्रो से आने की सलाह दी गई है। जेएलएन स्टेडियम और जंगपुरा मेट्रो स्टेशन से निर्धारित गेट तक पैदल पहुंचा जा सकता है। पुलिस ने लोगों से अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने, निर्धारित रूट का पालन करने और सड़कों पर वाहन पार्क नहीं करने की अपील की है।