Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Food and Supplies Minister Lal Chand Kataruchak arrived in Ferozepur to take stock of paddy procurement arrangements.
{"_id":"6ac611128f72ba7c80068e2f","slug":"video-food-and-supplies-minister-lal-chand-kataruchak-arrived-in-ferozepur-to-take-stock-of-paddy-procurement-arrangements-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में धान खरीद के प्रबंधों का जायजा लेने पहुंचे खाद्य आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में धान खरीद के प्रबंधों का जायजा लेने पहुंचे खाद्य आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक
पंजाब सरकार की ओर से एक अक्तूबर से शुरू की गई धान की सरकारी खरीद के प्रबंधों का जायजा लेने के लिए बुधवार को पंजाब के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक फिरोजपुर शहर की दाना मंडी पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से खरीद, लिफ्टिंग और भुगतान संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने बताया कि राज्य में इस सीजन 180 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यदि खरीद इससे अधिक होती है तो उसके लिए भी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों से खरीदा गया धान 24 घंटे के भीतर उठाया जाएगा और निर्धारित प्रक्रिया के तहत भुगतान उनके बैंक खातों में पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों और आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
पत्रकारों द्वारा पंजाब स्टेट सिविल सप्लाई के कोटे में कमी का मुद्दा उठाए जाने पर मंत्री ने भरोसा दिलाया कि इसे जल्द हल करवाया जाएगा। वहीं, सीबीआई की हालिया कार्रवाई पर उन्होंने इसे केंद्र सरकार की कार्रवाई बताते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आने के कारण सीबीआई और ईडी की रेड करवाई जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।