{"_id":"6acf5b20b6224f566008a670","slug":"video-chintpurni-temple-pilgrims-rs-15000-theft-recovered-by-home-guards-during-navratri-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं के 15 हजार रुपये चोरी, होमगार्ड ने बस से पकड़े तीन संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं के 15 हजार रुपये चोरी, होमगार्ड ने बस से पकड़े तीन संदिग्ध
Ankesh Dogra
Updated Wed, 14 Oct 2026 04:06 PM IST
Link Copied
शारदीय नवरात्रों के दौरान शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच चोरी की घटना सामने आई है। चौथे नवरात्रे को सुबह करीब पौने 11 बजे फिल्लौर से मां के दरबार में माथा टेकने आए श्रद्धालुओं के 15 हजार रुपये चोरी हो गए। शिकायत मिलने के बाद होमगार्ड जवानों ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन संदिग्धों को बस से उतारा और तलाशी के दौरान चोरी हुई रकम बरामद कर ली।
जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं को जेब कटने का पता चला तो वे घबरा गए। उन्होंने तुरंत मंदिर के कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही होमगार्ड इंचार्ज जगीरी लाल और महिला होमगार्ड बलविन्द्र कौर ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। फुटेज में दो महिलाएं और एक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियां करते हुए दिखाई दिए।
इसके बाद होमगार्ड इंचार्ज जगीरी लाल ने सूझबूझ दिखाते हुए संदिग्धों की तस्वीरें व्हाट्सएप ग्रुप में साझा कीं और उनका पीछा करते हुए नए बस स्टैंड तक पहुंच गए। इसी दौरान मंदिर प्रशासन को सूचना मिली कि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्ध बस में सवार हो चुके हैं।
सूचना मिलते ही जगीरी लाल ने बस स्टैंड पहुंचकर तीनों संदिग्धों को बस से उतारा और मंदिर के कंट्रोल रूम में लाया गया। इसके बाद उनकी तलाशी ली गई, जिसमें श्रद्धालुओं के चोरी हुए 15 हजार रुपये बरामद हुए। बरामद राशि श्रद्धालुओं को वापस लौटा दी गई।
अपनी रकम वापस मिलने पर श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। उन्होंने होमगार्ड इंचार्ज जगीरी लाल और महिला होमगार्ड बलविन्द्र कौर की तत्परता के लिए उनका धन्यवाद किया।
नवरात्रों के दौरान मां चिंतपूर्णी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में होमगार्ड जवानों की सतर्कता से श्रद्धालुओं को उनकी खोई हुई रकम वापस मिल सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।