{"_id":"6ad08f1cd2008f142205f8f9","slug":"video-chintpurni-sugam-darshan-slip-scam-balbir-chaudhary-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: बलबीर चौधरी बोले- चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन पर्ची में घोटाले की हो उच्चस्तरीय जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: बलबीर चौधरी बोले- चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन पर्ची में घोटाले की हो उच्चस्तरीय जांच
Ankesh Dogra
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:00 PM IST
Link Copied
पूर्व भाजपा विधायक बलबीर सिंह चौधरी ने चिंतपूर्णी में पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी और जिला प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब सवा सौ साल पुरानी कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ अपने संस्कारों से भी दूर हो गई है।
चिंतपूर्णी मंदिर में शुरू की गई सुगम दर्शन पर्ची व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए चौधरी ने कहा कि 19 जून 2026 को केवल एक दिन की जांच में ही 80 पर्चियों की राशि गायब पाई गई। उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग की।
उन्होंने जिला प्रशासन और विशेष जांच दल (एसआईटी) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि सुगम दर्शन पर्ची व्यवस्था शुरू होने के बाद से अब तक केवल एक दिन की जांच क्यों की गई है। चौधरी ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच करवाई जाए, ताकि अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान हो सके और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।