{"_id":"6ad38a3e40ec19aec105b411","slug":"video-sirmaur-bjp-raises-questions-over-the-suspension-of-testing-facilities-at-the-medical-college-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: मेडिकल कॉलेज में जांच सुविधाएं बंद होने पर भाजपा ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: मेडिकल कॉलेज में जांच सुविधाएं बंद होने पर भाजपा ने उठाए सवाल
नाहन। नाहन मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन की सुविधा बंद होने का मुद्दा उठाते हुए भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य भावन शर्मा ने कांग्रेस सरकार और स्थानीय विधायक पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। नाहन में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने दावा किया कि रेडियोलॉजी विभाग की सेवाएं करीब ढाई महीने से प्रभावित हैं। इसके कारण मरीजों को निजी क्लीनिकों में जांच करवानी पड़ रही है और अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है।
भावन शर्मा ने कहा कि सरकारी अस्पताल में जांच सुविधाएं उपलब्ध न होने से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को विशेष परेशानी हो रही है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के निर्माण और विस्तार कार्यों की गति पर भी सवाल उठाए। भावन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के विस्तार के लिए 500 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। उन्होंने इस राशि के उपयोग की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने यह दावा भी किया कि केंद्र सरकार से मिले 371 करोड़ रुपये अब तक खर्च नहीं किए गए हैं। उन्होंने स्थानीय विधायक से मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण और मरीजों की सुविधाओं का मुद्दा मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष उठाने के बारे में जवाब मांगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।