{"_id":"6acceccda80effb80d01f8c9","slug":"video-hamirpur-mla-kamlesh-thakur-distributed-stipend-amounts-to-trainees-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: विधायक कमलेश ठाकुर ने प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: विधायक कमलेश ठाकुर ने प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत सेरा के विश्राम गृह में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम (एचपीकेवीएन) और उद्योग विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही लघु एवं मध्यम उद्यम विकास प्रदर्शन संवर्धन और त्वरण योजना (रैम्प) के तहत प्रशिक्षित किए स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों की सदस्यों और अन्य उद्यमियों को स्टाइपेंड राशि एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य युवाओं, लघु उद्यमियों और विशेषकर महिलाओं का कौशल विकास सुनिश्चित करना है, ताकि वे अपने लिए स्वरोजगार के बेहतर अवसर सृजित कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
प्रदेश सरकार आने वाले समय में ऐसे प्रशिक्षण कोर्सों की संख्या और अवधि बढ़ाने पर विचार करेगी, ताकि अधिक से अधिक युवा और महिलाएं इनका लाभ उठा सकें। उन्होंने युवाओं से एचपीकेवीएन के प्रशिक्षण कोर्सों का लाभ उठाने तथा नशे से दूर रहने की अपील भी की। इस अवसर पर एचपीकेवीएन के समन्वयक अतुल कड़ोहता, महाप्रबंधक अमित कलठैक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने अपने विचार रखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।