{"_id":"6aa3c4bca7f473a50e073993","slug":"video-enthusiasm-among-advocates-regarding-voting-in-the-jagadhri-bar-election-4708-turnout-by-afternoon-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगाधरी बार चुनाव में मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में जोश, दोपहर तक 47.08% वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगाधरी बार चुनाव में मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में जोश, दोपहर तक 47.08% वोटिंग
जगाधरी। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सहित अन्य पदाधिकारियों का चुनाव करने के लिए शुक्रवार को वोटिंग करवाई गई। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। इस दौरान उम्मीदवारों के साथ मतदाता अधिवक्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इस बार चुनाव के लिए पांच पदों पर कुल 16 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। सभी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला शाम सात बजे तक हो जाएगा। इस बार चुनाव में कुल 1,763 अधिवक्ता मतदाता है। वहीं, दोपहर डेढ़ बजे तक कुल 830 पोल हो चुकी थी, जो कुल मतदान का 47.08 प्रतिशत है।
मतदान बार एसोसिएशन के कार्यालय में करवाया गया। इस दौरान तमाम स्थानों पर पुलिस का कड़ा बंदोबस्त रहा। बार कार्यालय के बाहर उम्मीदवारों के समर्थकों का हूजुम जमा रहा। सभी ने मतदान के लिए आने वाले अधिवक्ताओं को अपने उम्मीदवार के पक्ष में पोल करने की अपील की। चुनाव रिर्टनिंग अधिकारी गुरमेल सिंह मानीपुर और सह-रिर्टनिंग अधिकारी विक्रम प्रताप सिंह की देखरेख में चला। चुनाव बैलेट पेपर पर करवाया गया। इसके लिए दो पोलिंग बूथ बनाने के साथ दो मतदान पेटियां रखी गई थी। वहीं, चुनाव कक्ष के बाहर प्रत्याशी भी मौजूद रहे और मतदाताओं का स्वागत कर समर्थन मांगा।
रिर्टनिंग अधिकारी गुरमेल सिंह मानीपुर ने बताया कि मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम 4:30 बजे मतगणना शुरू कर दी जाएगी। मतगणना पूरी होते ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। जिला बार एसोसिएशन में करीब 2,200 वकील पंजीकृत हैं। इनमें 1,763 को मतदान का अधिकार है। करीब 400 महिला वकील पंजीकृत हैं, जबकि इनमें से लगभग 175 नियमित रूप से वकालत कर रही हैं।
--------
पांच पदों के लिए 16 प्रत्याशी मैदान में
बार एसोसिएशन के पांच पदों के लिए कुल 16 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें सात महिला प्रत्याशी हैं। प्रधान और महासचिव पद पर कोई महिला उम्मीदवार नहीं है। दो आरक्षित पदों पर छह महिला प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर एक महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं। प्रधान पद के लिए प्रदीप राठौर और दिनेश चौहान के बीच सीधा मुकाबला है। महिला आरक्षित उप-प्रधान पर गरिमा सिंह खुराना, काजल ढांडा और रजनीश बाला मैदान में हैं। अनारक्षित उप-प्रधान पर जसवीर राणा, धर्मवीर राठी और राकेश कुमार बरवाल में त्रिकोणीय मुकाबला है। वहीं, महासचिव के लिए पंकज शर्मा और नितेश बंसल, आरक्षित सह-सचिव के लिए सीमा कांबोज, शिवानी नागपाल और लक्ष्मी रानी लड़ रही हैं। कोषाध्यक्ष के लिए सुमित सैनी, साहिल शर्मा और पूजा सिंघल के बीच मुकाबला चल रहा है।
----------
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।