{"_id":"6aa37603d8baaa0a4b0ee472","slug":"video-video-rajakaya-ijanayaraga-kalja-ka-pasa-kamara-ma-fatha-sa-ltaka-mal-sapaha-ka-shava-maca-haugdhakapa-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास कमरे में फंदे से लटका मिला सिपाही का शव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास कमरे में फंदे से लटका मिला सिपाही का शव, मचा हड़कंप
अंबेडकरनगर। शुक्रवार की सुबह राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस लाइन में तैनात सिपाही संदीप कुमार का शव उसके कमरे में खिड़की की ग्रिल से फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
संदीप कुमार मूल रूप से मऊ जिले का रहने वाला था और पुलिस लाइन में मेस मुंशी के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि वह दो दिन की छुट्टी लेकर घर गया था और गुरुवार को ही वापस लौटा था। इसके अगले ही दिन उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला।
एएसपी तेजवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पारिवारिक कलह को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिजन जिला अस्पताल पहुंचने के लिए रवाना हो गए हैं। घटना के बाद पुलिस महकमे में भी शोक का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।