फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   390 children from 41 schools displayed their talent in Children's Day competitions.

बाल दिवस प्रतियोगिताओं में 41 स्कूलों के 390 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 28 Oct 2026 10:56 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:56 PM IST
390 children from 41 schools displayed their talent in Children's Day competitions.
फतेहाबाद। बाल भवन में आयोजित जिला स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन 41 सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के करीब 390 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बुधवार को एकल गान, क्लासिकल समूह गान, वेस्ट ड्रामेबाज, स्केचिंग ऑन द स्पॉट, हिंदी-अंग्रेजी हस्तलेखन और क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिला रोजगार अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण कार्यक्रम करीब ढाई घंटे तक प्रभावित हुआ। जनरेटर होने के बावजूद नहीं चलाया गया। उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद के प्रधान डॉ. विवेक भारती के निर्देशानुसार परिषद की ओर से 26 से 31 अक्तूबर तक जिला स्तर पर राज्य स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 40 प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। इनका उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने गायन, चित्रकला, हस्तलेखन और मिट्टी से कलाकृतियां बनाने में अपनी प्रतिभा दिखाई। विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। जिला बाल कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जिला स्तर पर विजेता रहने वाले विद्यार्थियों को जोनल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। सभी विजेता बच्चों को 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर उपायुक्त की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर अमर मोंगा, ललिता रानी, सीमा रानी, वीरेंद्र सिंह, जोनी कुमार, सुरेश कुमार, राजेंद्र कुमार, पूर्ण सिंह, नेहा शर्मा, मीनाक्षी और नीलम सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

राणा गुरजीत सिंह बोले- आखिरी सांस तक कांग्रेस में रहूंगा, बेटे के टिकट पर कही बड़ी बात

नाहन: छोटा चौक में कूड़े की गाड़ी फंसने से लगा जाम, लोग हुए परेशान

28 Oct 2026

हमीरपुर: राजपूत कल्याण सभा ने एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग की निष्पक्ष जांच मांगी

अमृतसर में 20 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

नई औद्योगिक नीति को अगली कैबिनेट में मंजूरी की तैयारी, स्थानीय खाद्य उद्योगों को मिलेंगे ज्यादा प्रोत्साहन

28 Oct 2026
विज्ञापन

पुलिस शहीदी सप्ताह के तहत पुलिस लाइन में लगाई गई हथियारों की प्रदर्शनी

28 Oct 2026

अकबरपुर: योगी सरकार के काम पर क्या बोले व्यापारी, कानून-व्यवस्था पर कितने संतुष्ट?

28 Oct 2026
विज्ञापन

ननखड़ी: आईटीआई देलठ में दीक्षांत समारोह, प्रशिक्षुओं को बांटे प्रमाणपत्र

28 Oct 2026

ज्वालामुखी: सपड़ी से भडोली तक स्पीड लिमिट कैमरे लगाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

28 Oct 2026

बंगाणा: पुरस्कार वितरण के साथ एनएसएस शिविर का समापन

28 Oct 2026

एपीके, परिचित, टास्क और इंस्टाग्राम की सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव : बाबूराम संवाद न्यूज एजेंसी

28 Oct 2026

बस्ती: डग्गामारी के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों ने निकाला रूट मार्च

28 Oct 2026

अकबरपुर में विकास की कैसी तस्वीर? सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य पर कितना काम

28 Oct 2026

भिरड़ाना स्कूल की टीम कबड्डी में विजेता, 100 मीटर दौड़ में संध्या ने मारी बाजी

28 Oct 2026

छह लाख निर्माण मजदूरों के पंजीकरण रद्द करने के विरोध में धरना

28 Oct 2026

हमीरपुर: ड्रोन प्रोजेक्ट से चर्चा में आए छात्र सर्वेश हॉस्टल की दूसरी मंजिल से गिरे, अस्पताल में उपचार जारी

Video: ला-मार्टीनियर पोलो ग्राउंड में आयोजित ला-मार्टीनियर फुटबॉल लीग

28 Oct 2026

सोलन: शिक्षा निदेशक आशीष कौहली ने किया सीबीएसई धर्मपुर स्कूल का निरीक्षण, शिक्षकों से की चर्चा

28 Oct 2026

वीडियो: दीपावली से पहले श्रमिकों के चेहरे पर खुशी, रुद्रपुर में मेयर ने बांटी गईं श्रमिक किट

अयोध्या: महापौर की अगवाई में चौक घंटाघर से गुलाबबाड़ी तक चला स्वच्छता अभियान

28 Oct 2026

झज्जर में विज्ञान एवं एसएसटी प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने किया मॉडल का प्रदर्शन

लखनऊ ट्रिपल मर्डर: आरोपी के मकान की बाउंड्री गिराने से परिवार असंतुष्ट, कार्रवाई की मांग

28 Oct 2026

देवरिया: उग्रसेन सेतु के निर्माण में अनियमितता की जांच की मांग, सपा ने सौंपा ज्ञापन

28 Oct 2026

ऊना: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की तैयारियां तेज, 22 से 24 नवंबर तक अंब में होगा आयोजन

28 Oct 2026

शिमला में नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर, आठ महीने में दो बड़ी कार्रवाई

28 Oct 2026

सीएम सैनी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से की मुलाकात

अमृतसर: नशे की सप्लाई पर शिअद के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने बीएसएफ की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

28 Oct 2026

अयोध्या: एमएलसी चुनाव में सपा की जीत पर ग्रामीणों को खिलाए लड्डू

28 Oct 2026

अयोध्या: अमित शाह के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

28 Oct 2026

गोंडा: गोंडा में भैंस चोरी करने वाले गिरोह के तार बाराबंकी और सीतापुर से जुड़े

28 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed