{"_id":"6aa3c03ebda4454a45039e9a","slug":"kurukshetra-sister-refuses-to-perform-last-rites-after-brother-s-death-ashram-takes-final-responsibility-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: भाई की मौत के बाद बहन ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, आश्रम ने निभाई अंतिम जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: भाई की मौत के बाद बहन ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, आश्रम ने निभाई अंतिम जिम्मेदारी
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:18 PM IST
Link Copied
कुरुक्षेत्र के पिहोवा क्षेत्र में रिश्तों को लेकर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के उत्तम नगर निवासी 71 वर्षीय जुगल किशोर की चार सितंबर को एलएनजेपी जिला नागरिक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर उनकी बहन पुष्पा रानी अस्पताल पहुंचीं, लेकिन भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने से इन्कार कर दिया। उन्होंने समय नहीं होने और अपनी तबीयत ठीक नहीं होने की बात कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद बाबा फरीद अनाथ आश्रम की कमेटी के सदस्यों ने जुगल किशोर का पिहोवा के स्वर्ग धाम में अंतिम संस्कार किया। बाद में उनकी अस्थियां सरस्वती नदी में विसर्जित की गईं। ऐसे में यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। असल में जुगल किशोर मूल रूप से दिल्ली के उत्तम नगर के रहने वाले थे और करीब 10 साल से पिहोवा के सरस्वती तीर्थ के पास रहकर गुजर-बसर कर रहे थे। जुगल किशोर अविवाहित थे। परिवार के बारे में उनकी छोटी बहन पुष्पा रानी की जानकारी थी और वह कभी-कभार उससे मिलने दिल्ली जाते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।