{"_id":"6acc958cf91257132503c9c2","slug":"farmer-s-daughter-simran-secures-17th-rank-in-hcs-exam-receives-rousing-welcome-in-village-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"किसान की बेटी सिमरन ने एचसीएस परीक्षा में हासिल किया 17वां स्थान, गांव में जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की बेटी सिमरन ने एचसीएस परीक्षा में हासिल किया 17वां स्थान, गांव में जोरदार स्वागत
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:39 PM IST
Link Copied
सेहला गांव की रहने वाली किसान परिवार की बेटी सिमरन ने हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। सिमरन ने ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 17वां स्थान प्राप्त किया और कुल 675 में से 374.70 अंक हासिल किए। परिणाम घोषित होते ही परिवार और पूरे गांव में खुशी का माहौल है। सिमरन के पिता बलजीत सिंह किसान हैं, जबकि माता मोहिंदरजीत कौर गृहिणी हैं। उनका छोटा भाई मानसिंह भारतीय सेना में सेवाएं दे रहा है। उन्होंने नीलोखेड़ी स्थित इंजीनियरिंग संस्थान से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। सिमरन वर्ष 2021 से पीएससी की तैयारी कर रही हैं और अब तक चार प्रयास दे चुकी हैं। पिछले वर्ष वह पीएससी के साक्षात्कार तक पहुंचीं, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो सका। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और पहली बार एचसीएस परीक्षा दी, जिसमें सफलता हासिल की। सिमरन ने बताया कि एचसीएस के लिए उन्होंने अलग से तैयारी नहीं की थी। पीएससी की पढ़ाई ही काम आई। करीब 30 मिनट चले साक्षात्कार में करियर, हॉबी और पारिवारिक पृष्ठभूमि से जुड़े सवाल पूछे गए। सिमरन अब प्रशासनिक सेवा में जाकर ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को बेहतर करियर मार्गदर्शन देने की दिशा में काम करना चाहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।