फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Entertainment ›   Why was the engagement with Prithvi Shaw called off? Fiancée Aakriti reveals the reason in this post.

पृथ्वी शॉ से क्यों तोड़ी मंगनी? मंगेतर आकृति का खुलासा, लिखी ये पोस्ट

Tue, 13 Oct 2026 09:56 PM IST
Adarsh Jha अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Tue, 13 Oct 2026 09:56 PM IST
Why was the engagement with Prithvi Shaw called off? Fiancée Aakriti reveals the reason in this post.
कभी रिश्ते में आई दूरियों ने दोनों को अलग कर दिया था, लेकिन अब एक बार फिर प्यार ने उन्हें करीब ला दिया है। भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री-इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल ने अपनी सगाई टूटने के फैसले पर दोबारा विचार करते हुए रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया है। कुछ सप्ताह पहले दोनों ने अलग होने का एलान किया था, लेकिन अब आकृति ने सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार करते हुए रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया है। पृथ्वी शॉ ने भी आकृति के इस बयान को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। ऐसे में सवाल है कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ, जिसने पहले उन्हें अलग किया और अब फिर साथ आने के लिए प्रेरित किया?

दरअसल, आकृति अग्रवाल ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर ‘एक निजी स्पष्टीकरण’ शीर्षक से बयान जारी किया। इसमें उन्होंने माना कि सगाई तोड़ने का फैसला लेते समय वह अपने करीबी लोगों की राय से प्रभावित हो गई थीं। आकृति के मुताबिक, उन्होंने दूसरों की बातों को अपने रिश्ते पर हावी होने दिया और अपने मंगेतर को भी उसी नजरिये से देखना शुरू कर दिया।

आकृति ने स्वीकार किया कि उन्हें ऐसा लगा कि उनके करीबी लोग उनके रिश्ते को उनसे बेहतर समझते हैं। इसी वजह से वह उस निष्कर्ष पर पहुंच गईं, जिसने दोनों के बीच दूरियां बढ़ा दीं। उन्होंने यह भी माना कि फैसला लेने से पहले उन्हें पृथ्वी के साथ ईमानदारी से बातचीत करनी चाहिए थी।

आकृति ने अपने फैसले और उससे पृथ्वी को पहुंची तकलीफ की जिम्मेदारी भी ली। उन्होंने बताया कि दोनों ने अब खुलकर बातचीत की है और एक-दूसरे के नजरिये को समझने की कोशिश की है। इसी बातचीत के बाद उन्होंने अपने रिश्ते को फिर से एक मौका देने का निर्णय लिया।

आकृति ने अपने बयान में लिखा कि वे दोनों एक-दूसरे के लिए काफी हैं और उन्हें किसी और की जरूरत नहीं है। साथ ही, उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उनके निजी फैसले का सम्मान करें। पृथ्वी शॉ ने भी सोमवार शाम आकृति के इस बयान को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया। इससे दोनों के रिश्ते को नई शुरुआत देने के फैसले की पुष्टि हुई है।

बता दें कि पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने मार्च 2026 में अपनी सगाई की घोषणा की थी। दोनों ने सोशल मीडिया पर प्रपोजल की तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। हालांकि, सितंबर में आकृति ने सगाई टूटने और अलग होने की जानकारी दी थी। उस समय उन्होंने दोनों के भविष्य के लक्ष्यों और परिस्थितियों में अंतर को इसकी वजह बताया था।

अब कुछ ही सप्ताह बाद दोनों का फिर साथ आने का फैसला चर्चा में है। हालांकि, दोनों ने अब तक विस्तार से यह नहीं बताया है कि उनके रिश्ते में ऐसी कौन-सी परिस्थितियां पैदा हुई थीं, जिनके कारण सगाई टूटने की नौबत आई। फिलहाल, आकृति के बयान से इतना साफ है कि दोनों ने पुराने फैसले पर दोबारा विचार किया और बातचीत के जरिए अपने रिश्ते को एक नई दिशा देने का निर्णय लिया।

वहीं, पृथ्वी शॉ की पेशेवर जिंदगी की बात करें तो वह इन दिनों क्रिकेट में अपनी वापसी मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। 26 साल के पृथ्वी को कभी भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाजों में गिना जाता था। साल 2018 में उन्होंने भारत को अंडर-19 विश्व कप का खिताब दिलाया था। इसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट पदार्पण करते हुए शतक लगाकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार शुरुआत की थी।

हालांकि, चोटों, प्रदर्शन में निरंतरता की कमी और भारतीय टीम से लंबे समय तक बाहर रहने के कारण उनका करियर उम्मीदों के मुताबिक आगे नहीं बढ़ सका। अब वह घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर दोबारा अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं। 2025-26 के घरेलू सत्र से पहले वह मुंबई से महाराष्ट्र की टीम में शामिल हो गए थे। रणजी ट्रॉफी के पिछले सत्र में उन्होंने चंडीगढ़ के खिलाफ 222 रन की शानदार पारी भी खेली थी।

पृथ्वी ने 2026-27 घरेलू सत्र की शुरुआत भी अच्छी बल्लेबाजी के साथ की है। रविवार को नई दिल्ली के पालम ए स्टेडियम में सर्विसेज के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने महाराष्ट्र की कप्तानी करते हुए 70 रन बनाए। नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के इंडिया ए टीम के साथ होने के कारण पृथ्वी को यह जिम्मेदारी मिली है।

उन्होंने 73 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 70 रन की पारी खेली। हालांकि, लंच से कुछ समय पहले बाएं हाथ के स्पिनर अर्जुन शर्मा ने उन्हें आउट कर दिया। इस पारी से पृथ्वी ने घरेलू क्रिकेट में अपनी उपयोगिता दिखाने की कोशिश की है।

कुल मिलाकर, पृथ्वी शॉ के लिए यह दौर निजी और पेशेवर, दोनों मोर्चों पर नई शुरुआत का है। मैदान पर वह अपने बल्ले से वापसी की राह तलाश रहे हैं, तो निजी जिंदगी में आकृति अग्रवाल के साथ रिश्ते को एक और मौका दे रहे हैं। अब देखना होगा कि क्रिकेट में उनका प्रदर्शन किस दिशा में आगे बढ़ता है और दोनों अपने रिश्ते को कितनी मजबूती से आगे ले जा पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पीडीए मतलब परिवारवादी डकैत पार्टी : निरहुआ

नाना पाटेकर के निधन पर छलका बॉलीवुड का दर्द, भावुक हुए ये सितारे

08 Oct 2026

सलमान खान के घर क्यों पहुंचे BJP नेता साई प्रसाद? भाईजान की सादगी के मुरीद हुए

07 Oct 2026

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, 100 करोड़ के पार कमाई

04 Oct 2026

CJP आंदोलन पर मुकेश खन्ना का फूटा गुस्सा, ‘कॉकरोचों’ को जमकर लताड़ा

03 Oct 2026
विज्ञापन

पहले दिन ही ‘दृश्यम 3’ ने मचाया तहलका, टूट गए कमाई के रिकॉर्ड!

03 Oct 2026

नुसरत भरूचा हुईं हादसे की शिकार, काम के सिलसिले में बाली पहुंचीं थीं एक्ट्रेस

03 Oct 2026
विज्ञापन

मनोज तिवारी की बेटी रीति को सलमान ने लगाई फटकार, 'डॉली बिंद्रा की बेटी'...

27 Sep 2026

हनुमान अंश: ओटीटी के अश्लील दौर में हनुमान अंश की सफलता पर उत्साहित नेहा परांजपे, पार्वती माई का किरदार निभाया

26 Sep 2026

'वेलकम' के बल्लू से बनाई पहचान,मुश्ताक खान का निधन

24 Sep 2026

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में इन दिग्गज सितारों ने किया बड़े पुरस्कारों पर कब्जा!

23 Sep 2026

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार लेते वक्त भर आईं अनंत नाग की आंखें, पांच दशकों की मेहनत का मिला फल

22 Sep 2026

गणपति उत्सव में कटरीना हुईं ट्रोल, सलमान ने लगाई लताड़! ऋतिक-राखी भी भड़के

20 Sep 2026

दीपिका-रणवीर के घर गूंजी किलकारी, 40 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं एक्ट्रेस

20 Sep 2026

ट्रोलर्स और पैपराजी पर जमकर भड़के सलमान, ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई

20 Sep 2026

Shilpa Shetty, Sachin Tendulkar, Ambani Family ने धूमधाम से किया गणपति विसर्जन | Govinda|Salman Khan

16 Sep 2026

गणपति दर्शन को पहुंचे बॉलीवुड सितारे, अंबानी के उत्सव में दिखा ग्लैमर का तड़का

15 Sep 2026

शिल्पा शेट्टी से सुनीता आहूजा तक, सितारों के घर पधारे बप्पा

14 Sep 2026

दुआ के बर्थडे पर वायरल हुईं दीपिका की प्रेग्नेंसी फोटोज

09 Sep 2026

चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का सफर शुरू,इन15 सेलेब्स की हुई बिग बॉस के घर में एंट्री

07 Sep 2026

Toxic Advance Booking: रिलीज से पहले ही Yash की 'टॉक्सिक' ने एडवांस बुकिंग में उड़ाया गर्दा, कमा लिए करोड़ों

25 Aug 2026

Aamir Khan Third Wedding: आमिर की तीसरी शादी को लेकर अपडेट | Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Update

04 Jul 2026

Kartavya Movie Review: डार्क क्राइम ड्रामा पसंद है? तो जान लीजिए कैसी है ‘कर्तव्य’ | Saif Ali Khan

16 May 2026

Kartvya Starcast से Exclusive बातचीत | कलाकारों ने बताए दिलचस्प किस्से | Kartvya Team Interview |

15 May 2026

Asha Bhosle Passes Away: कब और कहां होगा गायिका का अंतिम संस्कार? | Bollywood News | Breaking News

12 Apr 2026

Asha Bhosle Passes Away: आशा भोसले के बेटे Anand Bhosle ने क्या-कुछ कहा? Doctor ने बताई निधन की वजह

12 Apr 2026

Asha Bhosle Passes Away: मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन | Bollywood News | Breaking News

12 Apr 2026

Dhurandhar 2 देखकर Virat Kohli ने की Aditya Dhar की खूब तारीफ | Anushka Sharma | Ranveer Singh

07 Apr 2026

Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna ने Share की Sangeet की Photos | Rashmika-Vijay Wedding

03 Mar 2026

Rajasthan News: कोटा प्रीमियर लीग फाइनल के दौरान शिल्पा शेट्टी को देखने उमड़ी भीड़, सेल्फी के लिए दिखे उतावले

01 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed