{"_id":"6ae8925fabb4a7e890086cad","slug":"11-women-and-driver-injured-in-vehicle-accident-near-saundadi-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-123142-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: सौंदाडी के पास वाहन हादसे में 11 महिलाओं समेत चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: सौंदाडी के पास वाहन हादसे में 11 महिलाओं समेत चालक घायल
Mon, 02 Nov 2026 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 02 Nov 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
पुरोला। पुरोला से कंताड़ी गांव की ओर जा रहा एक वाहन सोमवार को सौंदाड़ी के समीप मटियाली छानी के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनागस्त हो गया। हादसे में वाहन सवार 11 महिलाओं समेत चालक घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय पुरोला पहुंचाया।
पुलिस चौकी प्रभारी मोर सिंह चौहान ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त मैक्स वाहन में सवार सभी लोग कंताड़ी गांव के निवासी हैं। वे पुरोला क्षेत्र में एक रिश्तेदारी में आए थे और अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मटियाली छानी के पास वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में शांति देवी, शुकली देवी, मनीषा, सरिता, सुचिता, किशोरी, साबली देवी, सरोज, सामली, अंजना और वाहन चालक लोकेश रावत घायल हुए हैं।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज असवाल ने बताया कि सभी घायलों का उप जिला चिकित्सालय पुरोला में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी का चिकित्सकीय परीक्षण पूरा होने के बाद ही उनकी वास्तविक स्वास्थ्य स्थिति साफ हो सकेगी।