फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New car technical fault within a week farmer BKU workers stage protest outside showroom in roorkee

रुड़की: हफ्तेभर में नई कार ने दिया धोखा, ठीक नहीं करने पर फूटा गुस्सा, शोरूम के बाहर धरने पर बैठा वाहन मालिक

Mon, 21 Sep 2026 12:54 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर। Published by: Renu Saklani Updated Mon, 21 Sep 2026 12:54 PM IST
सार

नई कार खरीदने के कुछ ही दिन बाद तकनीकी खराबी आने से वाहन मालिक परेशान हो गया।
शिकायत के बाद भी समाधान न होने का आरोप लगाते हुए किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने शोरूम के बाहर मोर्चा खोल दिया।

विज्ञापन
New car technical fault within a week farmer BKU workers stage protest outside showroom in roorkee
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठक वाहन स्वामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुरकाजी थाना क्षेत्र के बढ़ीवाला गांव निवासी सरदार रणजीत सिंह की नई कार खरीदने के एक सप्ताह के भीतर खराब हो गई। वाहन की मरम्मत नहीं होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रविवार को कार मालिक के साथ मंगलौर-रुड़की मार्ग स्थित शोरूम के बाहर धरना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

 

सरदार रणजीत सिंह के अनुसार, उन्होंने 25 मई 2026 को मंगलौर-रुड़की मार्ग स्थित शोरूम से नई कार खरीदी थी। खरीदारी के करीब एक सप्ताह बाद ही कार में तकनीकी खराबी आ गई। उन्होंने इसकी शिकायत शोरूम प्रबंधन से की और वाहन को ठीक कराने की मांग की। आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद शोरूम के अधिकारी और कर्मचारी समस्या के समाधान में टालमटोल करते रहे।

विज्ञापन


कार की मरम्मत नहीं होने से परेशान रणजीत सिंह ने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद रविवार को संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में शोरूम पहुंचे और मुख्य द्वार पर धरना शुरू कर दिया। धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि नई कार खरीदने के कुछ ही दिनों बाद उसमें खराबी आना गंभीर मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देहरादून क्राइम: पत्नी को मारी गोली, फिर पुलिस को किया फोन; बोला-मैंने हत्या कर दी, वारदात के बाद पति फरार

उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। किसानों ने मांग की कि वाहन की तकनीकी खराबी को पूरी तरह दूर कर कार सही स्थिति में सौंपी जाए। भाकियू कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक कार की समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान शोरूम प्रबंधन और पुलिस प्रशासन की ओर से स्थिति को संभालने के प्रयास किए जाते रहे, लेकिन देर शाम तक धरना समाप्त नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed