फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bharti from Roorkee won two gold medals at the Chief Ministers Champion Trophy

Roorkee News: मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी में रुड़की की भारती ने जीते दो स्वर्ण पदक

Wed, 28 Oct 2026 06:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Bharti from Roorkee won two gold medals at the Chief Ministers Champion Trophy
उत्तराखंड मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी पैरा एथलेटिक्स गेम्स में रुड़की की भारती अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में भारती ने गोला और चक्का फेंक स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भारती ने दोनों स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा, मेहनत और दमखम का परिचय दिया। गोला फेंक और चक्का फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने साबित किया कि लगन और निरंतर अभ्यास के बल पर खेल के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
विज्ञापन

उनकी इस सफलता को रुड़की के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। भारती अग्रवाल रुड़की के सुभाष नगर रोड स्थित निवासी हैं। वह प्रवीण कुमार अग्रवाल शिक्षक की पुत्री हैं। भारती इससे पहले भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी पैरा एथलेटिक्स गेम्स में दो स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अपनी उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है। भारती की उपलब्धि पर परिजनों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी सफलता अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed