{"_id":"6acb971cb9791858d2052714","slug":"farmers-unable-to-harvest-paddy-crop-rishikesh-news-c-38-1-rks1002-147544-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: किसानों को धान की फसल काटने का नहीं मिल रहा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: किसानों को धान की फसल काटने का नहीं मिल रहा मौका
Sun, 11 Oct 2026 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 11 Oct 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
जौलीग्रांट। पिछले करीब एक हफ्ते से खराब मौसम के कारण धान के किसानों को अपनी फसल काटने और सुखाने का मौका नहीं मिल रहा है। इस कारण धान की फसल चौपट होने की कगार पर है। रविवार शाम भी क्षेत्र में तेज बारिश हुई। कृषि विभाग के किसी भी अधिकारी की ओर से अभी तक फसल के नुकसान का सर्वे किए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है। इससे किसानों में आक्रोश है। पिछले करीब एक हफ्ते से लगभग हर रोज बारिश, तेज हवाएं चलने से धान, गन्ना और मंडुवे की फसल प्रभावित हुई है। किसानों के खेतों में धान की फसल पककर तैयार खड़ी है। किसान मौसम साफ होने के इंतजार में हैं लेकिन एक हफ्ते से लगातार हो रही बारिश और तेज हवाएं चलने से किसानों को अपनी फसल काटने का मौका नहीं मिल रहा है। ऐसे में फसल खेतों में ही खराब हो रही है। किसान ज्ञान किशोर शर्मा ने कहा कि बारिश व तेज हवाओं से करीब 30 फीसदी फसल की बालियां खेतों में ही गिर चुकी हैं जिससे किसान काफी मायूस हैं। राजकुमार पुंडीर ने कहा कि इस बार उन्होंने अपने खेत में उन्नत प्रजाति के धान की रोपाई करवाई थी जिससे फसल काफी अच्छी थी। लगातार बारिश और तेज हवाएं चलने से फसल खेत में गिरकर खराब हो गई है। खराब मौसम के कारण फसल को काटने तक का मौका नहीं मिल पा रहा है। किसानों को मुआवजा दिया जाना चाहिए।
फसल बीमा के लिए फार्मर रजिस्ट्री जरूरी
जौलीग्रांट। कृषि अधिकारियों का कहना है कि किसानों को अपनी प्रत्येक फसल का बीमा जरूर करवाना चाहिए लेकिन इसके लिए अब फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है। किसान कृषि विभाग, बैंक या सीएससी सेंटर के माध्यम से अपनी फसल का बीमा करवा सकते हैं जिससे बारिश व हवाओं से किसानों की फसल के नुकसान की भरपाई हो सकती है।
-- जिन किसानों ने अपनी धान की फसल का बीमा करवाया था। उनका सर्वे और रिपोर्ट के बाद उनके खातों में पैसा ट्रांसर्फर कर दिया जाएगा। जिन किसानों ने अपनी फसल का बीमा नहीं करवाया है। उस पर पहले पटवारी अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे। जिसके बाद उनके द्वारा भी सर्वे किया जाएगा। जिसके बाद ही मुआवजा आदि मिल सकता है। प्रियंका थपलियाल, ब्लॉक सहायक कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
फसल बीमा के लिए फार्मर रजिस्ट्री जरूरी
जौलीग्रांट। कृषि अधिकारियों का कहना है कि किसानों को अपनी प्रत्येक फसल का बीमा जरूर करवाना चाहिए लेकिन इसके लिए अब फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है। किसान कृषि विभाग, बैंक या सीएससी सेंटर के माध्यम से अपनी फसल का बीमा करवा सकते हैं जिससे बारिश व हवाओं से किसानों की फसल के नुकसान की भरपाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन