{"_id":"6ab958856dbeda6ba2080189","slug":"uncle-arrested-for-raping-deaf-mute-niece-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-147267-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मूक-बधिर भतीजी से दुष्कर्म में ताऊ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मूक-बधिर भतीजी से दुष्कर्म में ताऊ गिरफ्तार
Sun, 27 Sep 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। थल क्षेत्र की मूक-बधिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने चार दिन बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सगे ताऊ ने एक नहीं कई बार नाबालिग के साथ दरिंदगी की। वह 45 की उम्र में भी अविवाहित था जो नशे का आदी भी था। इस उम्र तक विवाह नहीं हुआ तो नशे में उसने मौका पाकर अपनी ही सगी भतीजी के साथ दरिंदगी की और उसे धमकाते हुए यह सिलसिला चलता रहा। उसने अपनी हवस मिटाने के मिले रिश्तों की मर्यादा का भी ध्यान नहीं दिया।
थल क्षेत्र की मूक-बधिर एक नाबालिग को बीते दिनों दौरे पड़ने की शिकायत पर जिला अस्पताल लाया गया। वहां जांच हुई तो पता चला कि नाबालिग तीन महीने की गर्भवती है। मामले का खुलासा होने के बाद भी परिजन कुछ भी कहने से बचते रहे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए स्वतः प्राथमिकी दर्ज की।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नाबालिग के साथ दरिंदगी करने वाला उसका सगा ताऊ है। नाबालिग की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। होश आने पर नाबालिग ने अपनी आपबीती बताई।