फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Children learn discipline and self-reliance at the Scout-Guide camp.

Pauri News: स्काउट-गाइड शिविर में बच्चों ने सीखे अनुशासन और आत्मनिर्भरता के गुर

Sun, 01 Nov 2026 07:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 01 Nov 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Children learn discipline and self-reliance at the Scout-Guide camp.
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। चौरास स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल में रविवार को स्काउट-गाइड के चतुर्थ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को अनुशासन, आत्मनिर्भरता और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। जिला आयोजक आयुक्त एवं प्रशिक्षक वैभव गौड और स्काउट मास्टर एवं प्रशिक्षक विकास बाबू ने विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।शिविर में स्काउट-गाइड के चारों स्तरों प्रवेशिका (प्रथम वर्ष), कोमल पद (द्वितीय वर्ष), द्वितीय पद (तृतीय वर्ष) और गुरु पद (चतुर्थ वर्ष) के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शिविर के पहले दिन विद्यार्थियों को मार्चिंग ड्रिल, ताली बजाने के विभिन्न तरीके, टेंट लगाने और प्राथमिक चिकित्सा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड के मूल सिद्धांतों और जीवन में अनुशासन के महत्व से भी अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed