फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Ganjari Stadium inauguration Preparation ICC Jay Shah and BCCI Rajeev Shukla to conduct an inspection

गंजारी स्टेडियम: दो दिसंबर को उद्घाटन की तैयारी, आईसीसी के जय शाह और बीसीसीआई के राजीव शुक्ला करेंगे निरीक्षण

Tue, 03 Nov 2026 12:50 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 03 Nov 2026 12:50 PM IST
सार

वाराणसी में गंजारी स्टेडियम की दो दिसंबर को उद्घाटन की तैयारी है। ऐसे में आईसीसी के जय शाह और बीसीसीआई के राजीव शुक्ला निरीक्षण करेंगे। टीम पिच, खेल की गुणवत्ता और दर्शकों व खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं का आकलन करेगी।

विज्ञापन
Varanasi Ganjari Stadium inauguration Preparation ICC Jay Shah and BCCI Rajeev Shukla to conduct an inspection
गंजारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंजारी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में उद्घाटन और मैच की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से स्टेडियम की प्रगति रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) भेजी जा चुकी है। दो दिसंबर को उद्घाटन की तारीख बताई जा रही है। हालांकि, स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मुकाबले का रास्ता भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मंजूरी के बाद ही साफ होगा। 

विज्ञापन


बीसीसीआई की टीम के निरीक्षण का इंतजार है। टीम पिच, खेल की गुणवत्ता और दर्शकों व खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं का आकलन करेगी। नवंबर के तीसरे सप्ताह में आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला निरीक्षण करेंगे। 
विज्ञापन


मैच के लिए बीसीसीआई की तकनीकी जांच और मंजूरी अहम होगी। निरीक्षण के बाद मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर स्टेडियम में मैच कराने की पात्रता और आगे की प्रक्रिया तय होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से घरेलू क्रिकेट के मुकाबले कराने की संभावनाएं भी देखी जा रही हैं। अंडर-19 मैचों के साथ महिला प्रीमियर लीग के मुकाबलों की मेजबानी को लेकर भी चर्चा है।  


98 फीसदी काम पूरा
स्टेडियम का 98 फीसदी निर्माण पूरा होने की बात कही गई है। हालांकि, शेष काम और पूर्णता प्रमाणपत्र की स्थिति प्रशासन और कार्यदायी संस्था से स्पष्ट होनी है। स्टेडियम के उद्घाटन के साथ ही बीसीसीआई की मंजूरी मिलने पर मुकाबलों का रास्ता खुलेगा। इससे पूर्वांचल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं की संभावनाएं बढ़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed