फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Explosion house Sarnath causes panic fire brigade reaches scene

वाराणसी: अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका, तीन मंजिला मकान ढहा, दूसरा भी क्षतिग्रस्त; पत्नी और दो बेटों समेत 6 दबे

Thu, 15 Oct 2026 05:34 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 15 Oct 2026 05:34 PM IST
सार

सारनाथ स्थित पैगंबरपुर में अवैध पटाखा फैक्टरी में बृहस्पतिवार शाम तेज धमाका हो गया। विस्फोट से राजू खान का मकान जमींदोज हो गया, जबकि बगल का दूसरा मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ। मलबे में छह लोगों के दबने की सूचना है। पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम राहत-बचाव में जुटी है। राजू खान की मां की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Varanasi Explosion house Sarnath causes panic fire brigade reaches scene
माैके पर पुलिस और भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

सारनाथ के पचकोशी स्थित पैगंबरपुर इलाके में बृहस्पतिवार शाम अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्टरी में तेज धमाका हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि मकान जमींदोज हो गया। मलबे में पटाखा कारोबारी राजू खान और उसके परिवार के करीब छह लोगों के दबने की सूचना मिली। धमाके से आसपास के लोग सहम गए और इलाके में अफरातफरी मच गई।


 

घटना की सूचना मिलते ही सारनाथ पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य शुरू कर मलबे में दबे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, शाम 5:40 बजे तक राजू खान की मां मलबे में दबी हुई थीं। उन्हें निकालने के लिए बचाव दल सर्च ऑपरेशन चला रहा था।
विज्ञापन


धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राजू खान के मकान के बगल में स्थित दूसरे मकान का बाहरी हिस्सा भी ढह गया। विस्फोट के बाद आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मकान में पटाखों की मौजूदगी और दोबारा विस्फोट की आशंका को देखते हुए बचाव कार्य के दौरान सतर्कता बरती जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एटीएस की टीम भी मौके पर पहुंची

घटना की गंभीरता को देखते हुए आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मकान में पटाखे बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक तेज धमाका हुआ और पूरी इमारत ढह गई। हालांकि, विस्फोट के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

बताया गया कि राजू खान करीब 25 वर्षों से पैगंबरपुर इलाके में रह रहा था। उसके मकान के पीछे उसके बड़े भाई सलीम का घर है। दोनों भाई पटाखों के कारोबार से जुड़े थे। घटना के बाद पुलिस और अन्य एजेंसियां विस्फोट के कारणों, पटाखा निर्माण की गतिविधियों और सुरक्षा मानकों की पड़ताल में जुट गईं। हादसे में हुए नुकसान और घायलों की स्थिति का आकलन किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed