फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh young man sold bread loaves murdered throat slit body found canal Nat settlement uttar pradesh news

आजमगढ़: पाव रोटी बेचने वाले युवक की गला रेतकर हत्या, नट बस्ती के पास बाहा में मिला शव; रात में घर नहीं आया था

Wed, 28 Oct 2026 10:18 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 28 Oct 2026 10:18 AM IST
सार

जिले के गौरी गांव में 30 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका शव नट बस्ती के पास बाहा में मिला। युवक बोल नहीं पाता था और पाव रोटी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Azamgarh young man sold bread loaves murdered throat slit body found canal Nat settlement uttar pradesh news
शाहरुख खान की फाइल फोटो और शिनाख्त करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में अज्ञात बदमाशों ने 30 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह उसका शव गांव में नट बस्ती के पास बाहा में पड़ा मिला। युवक की हत्या की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों और आरोपियों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन




मृतक की पहचान गौरी गांव निवासी शाहरुख खान (30) पुत्र मुस्तफा के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, शाहरुख बोल नहीं पाता था। वह पाव रोटी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। तीन भाइयों में वह सबसे छोटा था। उसकी हत्या की खबर मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस कर रही शिनाख्त

Azamgarh young man sold bread loaves murdered throat slit body found canal Nat settlement uttar pradesh news
मृत युवक के परिजन से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद

परिजनों के मुताबिक, मंगलवार शाम शाहरुख घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। परिवार के लोगों ने गांव और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की। उसका पता नहीं चलने पर डायल 112 और गंभीरपुर पुलिस को भी सूचना दी गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने भी उसकी तलाश में मदद की, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

बुधवार सुबह ग्रामीणों ने गौरी गांव में नट बस्ती के बगल बाहा में एक शव पड़ा देखा। पास जाकर पहचान करने पर शव शाहरुख का निकला। युवक की हत्या की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर गंभीरपुर थाना पुलिस पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शाहरुख की हत्या किसने और किन परिस्थितियों में की। घटना के पीछे की वजह भी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed