फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers outraged over chili prices; stage a road blockade at Gurauti Mor.

Sonebhadra News: मिर्च के भाव पर भड़के किसान, गुरौटी मोड़ पर लगाया जाम

Mon, 02 Nov 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Farmers outraged over chili prices; stage a road blockade at Gurauti Mor.
रामगढ़ सब्जी मंडी के समीप सांकेतिक रूप से सड़क जाम करते किसान। स्रोत जागरूक पाठक  - फोटो : doda news
रामगढ़। मंडी में मिर्च का उचित भाव नहीं मिलने से नाराज किसानों ने शनिवार सुबह 11 बजे गुरौटी मोड़ पर आंशिक रूप से जाम लगा दिया। किसानों का कहना था कि मिर्च की खेती में लागत अधिक आ रही है, जबकि मंडी में उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जाम की सूचना पर पन्नूगंज पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों व आढ़तियों से बातचीत की। दोनों पक्षों को समझाकर पुलिस ने करीब 10 मिनट में जाम समाप्त करा दिया। सुबह 11 से 11:10 बजे तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। इसके बाद यातायात सामान्य हो गया। मौके पर मौजूद किसान चंद्रशेखर, अजय, सुरेश, कमलावती, सुदामा और विजय ने मिर्च का उचित मूल्य दिलाने की मांग उठाई। किसानों ने कहा कि मिर्च की खेती में बीज, खाद, दवा और मजदूरी पर काफी खर्च होता है। इसके बावजूद मंडी में कम भाव मिलने से लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। किसानों का कहना था कि मिर्च का वास्तविक मूल्य 22 रुपये प्रति किलो है, जबकि आढ़तिया उन्हें महज 16 रुपये प्रति किलो का रेट दे रहे हैं। वहीं, आढ़तिया अभय मौर्य, सुरेश और बब्बल ने बताया कि बरसात के कारण मिर्च का बाजार भाव गिर गया है। इसी वजह से फिलहाल किसानों से कम कीमत पर मिर्च खरीदी जा रही है। बाजार में भाव बढ़ने पर किसानों को भी उसी के अनुरूप अधिक कीमत दी जाएगी। पन्नूगंज थाना प्रभारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। किसानों और आढ़तियों से वार्ता कर दोनों पक्षों को समझाया गया, जिसके बाद जाम समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed