{"_id":"6ae62b2ebc28c235570a19a6","slug":"siddharthnagar-news-waterlogging-on-the-road-due-to-light-rain-increasing-the-difficulties-of-the-people-of-50-villages-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-167421-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हल्की बारिश में सड़क पर जलभराव, 50 गांवों के लोगों की बढ़ी मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हल्की बारिश में सड़क पर जलभराव, 50 गांवों के लोगों की बढ़ी मुश्किलें
Sun, 01 Nov 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
घोसियारी पडरी मार्ग पर घोसियारी बाजार में जल भराव। संवाद
- घोसियारी-पड़री मार्ग गड्ढों में तब्दील, पांच साल पहले हुआ था निर्माण और दो साल पहले कराई गई थी मरम्मत
- बाजार के व्यापारियों और राहगीरों ने कई बार उठाई समस्या, लोक निर्माण विभाग ने शासन से स्वीकृति नहीं मिलने की कही बात
घोसियारी। बांसी तहसील क्षेत्र के घोसियारी-पड़री मार्ग की हालत जर्जर होने से करीब 50 गांवों के लोगों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश में ही सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कत होती है। कई बार लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से पांच वर्ष पहले सड़क का निर्माण कराया गया था और दो वर्ष पहले मरम्मत भी हुई थी लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
घोसियारी बाजार आसपास के करीब 50 गांवों के लोगों के लिए खरीदारी का प्रमुख केंद्र है। रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण जरूरी सामान खरीदने के लिए यहां आते हैं। सड़क पर गड्ढे और जलभराव होने से बाजार पहुंचने वाले लोगों के साथ व्यापारियों को भी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया गया लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
बरैनिया निवासी अली हसन ने बताया कि सड़क की बदहाली से व्यापारी और ग्रामीण दोनों परेशान हैं। अधिकारियों को इस समस्या पर ध्यान देकर जल्द सड़क की मरम्मत करानी चाहिए। रिउना निवासी सुखराम कनौजिया ने बताया कि हल्की बारिश में ही गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग बांसी के अवर अभियंता मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था लेकिन अभी तक इसकी स्वीकृति नहीं मिल पाई है।