{"_id":"698b786d838c16079903b053","slug":"injured-youth-dies-five-booked-for-culpable-homicide-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-145805-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: घायल युवक की मौत, पांच पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: घायल युवक की मौत, पांच पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बढ़या गांव के पास पांच फरवरी को अचेत मिले इंदरपुर गांव निवासी विशाल सिंह (26) पुत्र प्रमोद सिंह की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने पांच लोगों पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंदरपुर गांव निवासी प्रमोद सिंह ने बताया कि चार फरवरी की देर शाम उनका लड़का विशाल दो लोगों को मोटरसाइकिल से छोड़ने सांगठ और चिट्ठापार गया था। रात 9:00 बजे के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। वे रातभर उसकी तलाश करते रहे पर कुछ पता नहीं चला। पांच फरवरी की सुबह छह बजे के करीब उन्हें गांव से दो किलोमीटर दूर स्थित बढ़या गांव से फोन आया कि उनका लड़का अचेतावस्था में सड़क किनारे पड़ा है।
वे मौके पर पहुंचे तो विशाल के सिर और चेहरे पर चोट लगी थी। उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद विशाल को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां डाॅक्टरों ने विशाल की हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाद में परिजन उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
सोमवार रात में विशाल की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर खलीलाबाद पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलने पर बखिरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बखिरा पुलिस को तहरीर देकर विजय प्रताप सिंह निवासी बढ़या, शिवम यादव निवासी देवकली, सुजीत यादव निवासी सांगठ, लालचंद यादव निवासी चिट्ठापार व रामकुमार यादव निवासी सांगठ पर हत्या का आरोप लगाया।
एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि विशाल के पिता प्रमोद की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।