फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two people arrested on charges of fraud

Sambhal News: धोखाधड़ी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2026 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 28 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Two people arrested on charges of fraud
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर मोहकम में महिला की जमीन धोखाधड़ी से अपने नाम कराने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मंगलवार सुबह दो आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव रामपुर मोहकम निवासी पीड़ित महिला धर्मवती ने 21 सितंबर को रजपुरा थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि गांव के ही दो लोगों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से उसकी 1.265 हेक्टेयर कृषि भूमि अपने नाम करा ली है।
विज्ञापन

जब उसे खतौनी में नाम बदलने की जानकारी हुई तो उसने थाने में शिकायत की। रजपुरा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। राजस्व अभिलेखों की जांच और बयान दर्ज करने के बाद आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार सुबह दबिश देकर दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुन्नौर के सीओ अंकित मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम देवराज और पंकज बाबू निवासी गांव रामपुर मोहकम, रजपुरा बताया है। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया,जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed