{"_id":"6abd1354212376e1be0c4801","slug":"the-third-and-final-merit-list-for-bpes-mpes-will-be-released-today-meerut-news-c-72-1-mct1014-160254-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आज आएगी बीपीईएस-एमपीईएस की तीसरी और अंतिम मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आज आएगी बीपीईएस-एमपीईएस की तीसरी और अंतिम मेरिट
विज्ञापन
फिजिकल फिटनेस टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को मिलेगा प्रवेश का अंतिम मौका
- तीन से पांच अक्तूबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में बीपीईएस और एमपीईएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तीसरी और अंतिम वरीयता सूची रविवार (आज) जारी होगी। फिजिकल फिटनेस टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों के परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट और प्रवेश पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं।
अब खाली सीटों के सापेक्ष आरक्षण नियमों का पालन करते हुए अंतिम मेरिट सूची तैयार होगी। विश्वविद्यालय के अनुसार एक अक्तूबर को अभ्यर्थियों की अर्हता कक्षा के अंकों में निर्धारित वेटेज जोड़ा जाएगा। इसमें वार्ड कोटा, एनसीसी-एनएसएस और सीसीएसयू से स्नातक आदि के वेटेज शामिल होंगे। इसके बाद वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल आरक्षण नियमों के अनुसार तीसरी एवं अंतिम वरीयता सूची तैयार की जाएगी।
परिसर विभाग एक अक्तूबर की शाम अंतिम वरीयता सूची में शामिल अभ्यर्थियों के प्रवेश शुल्क जमा करने के लिए तीन से पांच अक्तूबर तक शेड्यूल जारी करेगा। वहीं, संबद्ध महाविद्यालय और संस्थान इसी अवधि के लिए एडमिशन ऑफर शेड्यूल जारी करेंगे। तीन से पांच अक्तूबर के बीच अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं अन्य अभिलेखों की जांच के बाद प्रवेश कन्फर्म किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों का प्रवेश पांच अक्तूबर तक हर हाल में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
दूसरी सूची नहीं होगी जारी
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि परिसर विभाग और महाविद्यालय दूसरी वरीयता सूची तैयार कर पोर्टल पर अपलोड नहीं करेंगे। सूची में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए सीधे रिव्यू एंड प्रोसेस विकल्प के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की जाएगी। महाविद्यालय एडमिशन ऑफर और परिसर विभाग प्रवेश शुल्क जमा करने के लिए शेड्यूल जारी करेगा। प्रवेश प्रक्रिया समझने के लिए समर्थ प्रवेश पोर्टल पर पीपीटी भी अपलोड की गई है। विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों और अभ्यर्थियों से इसका अवलोकन करने को कहा है।