कॉफी विद करण 9: करण जौहर ने की नौंवे सीजन की घोषणा, भावुक होकर बोले- ‘यह आखिरी बार’; जानें कब शुरू होगा शो
Neem Karoli Baba: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की सफलता से प्रेरित होकर अब नीम करोली बाबा पर नया शो शुरू होने वाला है। जानिए कब और किस चैनल पर आएगा शो।
विस्तार
तीसरे-चौथे हफ्ते में फिल्म की कमाई ने गियर बदला और अचानक बढ़ीं कमाई ने सबको हैरान करके रख दिया। फिल्म ने अबतक भारत में कुल 313.92* करोड़ की कमाई कर ली है। अब इसकी सफलता को देखते हुए नया सीरियल भी आने वाला है।
क्या होगा शो में खास?
सोनी नेटवर्क ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शो से जुड़ा टीजर रिलीज किया है। टीजर को देखकर समझा जा सकता है कि ये नीम करोली बाबा के जिंदगी पर आधारित होगा। ये मायथो-फिक्शन शो होगा जिसमें बाबा की जिंदगी के चमत्कारों को दिखाया जाएगा। कहानी में बचपन से लेकर उनकी पूरी जिंदगी पर फोकस रहेगा।
कब शुरू होगा शो?
शो का ट्रीटमेंट कुछ हद तक साईं बाबा के सीरियल की तरह होगा। यानी उनकी पूरी कहानी को एपिसोड के जरिए दिखाया जाएगा।टीजर में नीम करोली बाबा की झलक दिखाई देती है।
शो के अक्टूबर के आखिर या नवंबर के पहले हफ्ते से ऑन एयर होने की उम्मीद है। हालांकि शो की रिलीज डेट और इससे जुड़ी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। शो को सोनी लिव और सोनी चैनल पर देखा जा सकेगा।
टीजर के सामने आने के बाद यूजर्स का काफी पॉजिटिव रिएक्शन सामने आए हैं। कई यूजर्स ने शो के लिए एक्साइटमेंट जाहिर की है। कुछ यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में जय बजरंग बली लिखा। वहीं कुछ यूजर्स ने जय श्री राम लिखकर कमेंट किया। टीजर देखकर शो के लिए फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
देखें टीजर-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बारे में
- ‘हनुमान अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है।
- फिल्म में शोभिना डब्ल्यू. सत्य, विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
- फिल्म को रागिनी एस., नम्रता जी. सिंह, अनुप्रिया ए. नगर और विशाल चतुर्वेदी ने प्रोड्यूस किया है।
- फिल्म को सिनेपोलिस के जरिए पूरे भारत में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।
ये भी पढ़ें- नई नवेली: 'भाभी डायन है?' यामी गौतम की आने वाली फिल्म का ट्रेलर रिलीज; कॉमेडी-रहस्य और एक्शन से भरी दिखी कहानी