{"_id":"6abb56c9228efab2df0490c2","slug":"police-alert-after-hanuman-chalisa-recitation-announcement-outside-kesar-ganj-mosque-market-shut-2026-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: केसरगंज मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ की घोषणा के बाद पुलिस अलर्ट, मंडी गेट पर बैरिकेडिंग; बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: केसरगंज मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ की घोषणा के बाद पुलिस अलर्ट, मंडी गेट पर बैरिकेडिंग; बाजार बंद
Tue, 29 Sep 2026 11:44 AM IST
Dimple Sirohi
जेपी शर्मा, अमर उजाला, मेरठ
जेपी शर्मा, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:44 AM IST
सार
मेरठ के केसरगंज मंडी स्थित मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ की घोषणा के बाद पुलिस अलर्ट है। मंडी गेट पर बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद किया गया और बाजार बंद है।
विज्ञापन
पुलिस अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के केसरगंज मंडी स्थित मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ की घोषणा के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। मंगलवार को वायरल हुए वीडियो के बाद मस्जिद और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंडी के गेट पर बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है और पुलिस बल तैनात किया गया है। केसरगंज बाजार भी बंद है।
विज्ञापन
मंडी गेट पर बैरिकेडिंग, पुलिस तैनात
केसरगंज मंडी स्थित मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ करने संबंधी बयान का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। मंडी के मुख्य गेट पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं और रास्ता बंद कर दिया गया है। मस्जिद के आसपास पुलिस बल तैनात है। क्षेत्र में पुलिस की गश्त भी बढ़ाई गई है। एहतियाती कदमों के बीच केसरगंज बाजार बंद है।
विज्ञापन
मुतवल्ली ने एसएसपी कार्यालय में दी शिकायत
मस्जिद के मुतवल्ली जुबेर ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया था। उन्होंने वायरल वीडियो का हवाला देते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की।
निर्माण को लेकर पहले हुई थी शिकायत
बताया गया कि करीब एक माह पहले मस्जिद के ऊपरी हिस्से में निर्माण कार्य कराया जा रहा था। मंडी निवासी ईश्वर चंद कंसल और अन्य व्यापारियों ने निर्माण कार्य को अवैध बताते हुए शिकायत की थी। शिकायत के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया था।
इसी मामले को लेकर मंगलवार को गाजियाबाद के हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और ललित शर्मा का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में मस्जिद के पास पहुंचकर हनुमान चालीसा पाठ करने की बात कही गई थी।

स्थानीय व्यापारियों ने जताई चिंता
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में बाहरी लोगों के आने से माहौल बिगड़ने की आशंका है। व्यापारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की मौजूदगी जरूरी बताई है।
पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की
सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मस्जिद के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। क्षेत्र में गश्त भी बढ़ाई गई है। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।