{"_id":"6aab6f872f20ee123506a643","slug":"mathura-theft-at-bihari-ji-temple-in-chhata-locks-on-the-chest-found-broken-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: छाता में बिहारी जी के मंदिर में चोरी, संदूक के टूटे मिले ताले; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: छाता में बिहारी जी के मंदिर में चोरी, संदूक के टूटे मिले ताले; पुलिस जांच में जुटी
Thu, 17 Sep 2026 10:11 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:11 AM IST
सार
छाता के प्रसिद्ध बिहारी जी मंदिर में अज्ञात चोरों ने रात में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर महंत की संदूक से 65 हजार रुपये की नगदी ले गए, सुबह ताले टूटे और सामान बिखरा मिला।
विज्ञापन
छाता में बिहारी जी के मंदिर में चोरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के छाता कस्बे में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला छाता के प्रसिद्ध बिहारी जी मंदिर का है, जहां बीती रात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए मंदिर के महंत की संदूक से 65 हजार की नगदी पार कर ली।
सुबह जब मंदिर के पुजारी और सेवादार पहुंचे, तो ताले टूटे हुए और सामान बिखरा मिला, जिसके बाद चोरी की इस घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की सुरागकशी की जा सके।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन