{"_id":"6ae11041cef693aeb509c068","slug":"distribution-took-place-at-the-government-agricultural-protection-unit-center-located-in-ratanpur-maharajganj-news-c-206-1-mhg1014-188002-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रबी सीजन के लिए किसानों को बीज वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रबी सीजन के लिए किसानों को बीज वितरित
विज्ञापन
परसामलिक। नौतनवा ब्लॉक के रतनपुर स्थित राजकीय कृषि रक्षा इकाई केंद्र पर रबी के फसल की बुवाई के लिए गेहूं, मटर, मसूर, सरसों बीज का वितरण मंगलवार को किया गया। गोदाम प्रभारी विजय गुप्ता ने किसानों की पंजीयन संख्या के आधार पर बीज वितरित किया।
जानकारी के अनुसार, राजकीय कृषि रक्षा इकाई केंद्र पर रबी की फसल बुवाई के लिए सस्ते दामों पर गेहूं, मटर, मसूर, सरसों आदि बीजों के लिए किसानों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पंजीकृत किसानों को टोकन के माध्यम से बीज वितरित किया गया है। क्षेत्र के किसान इंद्रभान यादव, भोला चौधरी,भोला यादव, सुबास यादव, कृष्ण कुमार, ज्ञान चंद आदि किसानों ने बताया कि महंगाई के दौर में सरकारी गोदाम बीज मिलने से राहत मिली है।
गोदाम इंचार्ज विजय गुप्ता ने बताया कि गोदाम पर आठ सौ बोरी बीज आया हुआ है। यह किसानों को पंजीयन के आधार पर वितरित किया जा रहा है।